सारंडा में आईईडी ब्लास्ट में घायल हुए हेड कांस्टेबल महेंद्र लश्कर शहीद, सर्च अभियान तेज

पश्चिमी सिंहभूम के पोड़ाहाट जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,नक्सलियों के मारे जाने की सूचना

झारखंड के चाईबासा जिले के सारंडा जंगल में शुक्रवार की शाम को हुए नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में घायल हुए हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र लश्कर शहीद हो गए हैं। शुक्रवार को नक्सलियों द्वारा किए गए दूसरे विस्फोट में सीआरपीएफ हेड कान्स्टेबल महेंद्र लश्कर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका ईलाज चल रहा था।

सारंडा के बीहड़ जराईकेला के समठा में शुक्रवार शाम नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ इंस्पेक्टर व एक एसआई समेत तीन घायल हो गये थे। घायल सीआरपीएफ 60 बटालियन के इंसपेक्टर को राउरकेला अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

18 साल के दामाद पर फिदा हुई सास, शादी करने जा रहे थे कि बेटी ने.. फिर जो हुआ देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे!

एसआई रामचंद्र गोगई व हेड कांस्टेबल लस्कर को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार की सुबह हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र लश्कर हुए शहीद गए। पुलिस प्रशासन की ओर से इसकी सूचना दी गई है। महेंद्र लश्कर असम के रहने वाले थे।

See also  सरना कोड, ओबीसी आरक्षण, खातियान को लेकर JMM ने राष्ट्रपति द्रोपर्दी मुर्मू से मांगा मिलने का समय

जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बल के जवान सारंडा के जराईकेला थाना क्षेत्र के सामठा क्षेत्र के बाबूडेरा इलाके में नक्सल विरोधी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया, जिसमें सीआरपीएफ 60 बटालियन के इंस्पेक्टर केके मिश्रा घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मेडिकल टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

OMG… युवक ने दोस्त के लिए रखा करवा चौथ का व्रत, लहंगा पहन तैयार होकर पहुंचा बाजार

जिले के एसपी ने की पुष्टि

पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षा बल नक्सल विरोधी अभियान में थे, इसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। घायल जवान का उपचार कराया जा रहा है।

इधर, एक और स्थान पर लैंडमाइन ब्लास्ट की खबर सामने आई है, जिसमें नक्सलियों ने पुलिया को उड़ा दिया है। हालांकि, इस घटना की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है।

See also  प्रिंस खान को शूटर देने वाले राणा राहुल सिंह का नेताओं-अधिकारियों के साथ तस्वीर वायरल, सुदेश-सीपी सिंह और रागिनी सिंह के साथ फोटो आया सामने

मालूम रहे कि पिछले कुछ दिनों से सारंडा में शांति बनी हुई थी, लेकिन अचानक नक्सलियों की इस हरकत ने इलाके में फिर से भय का माहौल पैदा कर दिया है। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

सांसद पप्पू यादव पर आचार संहिता उल्लंघन के मामले में FIR दर्ज, नकद रुपए बांटने का आरोप

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now