15 साल से फूफा के प्यार में थी महिला… शादी के 45 दिन बाद ही करा दिया पति का कत्ल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 3, 2025

aurangabad_news

औरंगाबादः फूफा के प्रेम में पड़कर पत्नी ने ही अपने पति की हत्या की साजिश रची। बिहार के औरंगाबाद जिले में नवीनगर थाना क्षेत्र के बड़वान गांव निवासी प्रियांशु सिंह की 24 जून 2025 को गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें मृतक की पत्नी बड़वान गांव निवासी गुंजा सिंह के अलावा झारखंड के गढ़वा जिला के कांडी थाना क्षेत्र के रामाबांध धुर्वा गांव निवासी महेंद्र चौबे के पुत्र जयशंकर चौबे और इसी गांव के रहने वाले रामाशीष शर्मा शामिल है।

औरंगाबाद के एसपी अम्बरीष राहुल ने बताया कि नवीनगर थाना क्षेत्र में लेंबो खाप मोड़ के समीप प्रियांशु कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसको लेकर सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने इसकी जांच शुरू की। जांच के क्रम में मृतक प्रियांशु कुमार सिंह की पत्नी गुंजा सिंह, जयशंकर चौबे और मुकेश शर्मा को गिरफ्तार किया गया।

See also  गैंगस्टर अमन साहू एनकाउंटर की जांच करेगी CID, थाने में केस दर्ज

बिहार में ‘वोटबंदी’ कर रहा EC, कट जाएंगे 2 करोड़ मतदाताओं के नाम; चुनाव आयोग पर भड़का विपक्ष

गुंजा सिंह ने पूछताछ में बताया कि उसकी शादी घटना से 45 दिनों पूर्व प्रियांशु कुमार सिंह के साथ हुई थी। वह विवाह के पूर्व ही अपने फूफा जीवन सिंह के साथ 15 सालों से प्रेम प्रसंग में थी। जीवन सिंह बार-बार उसकी शादी तुड़वा दे रहे थे। इस बार गुंजा सिंह के पिता के प्रयास से उसकी शादी प्रियांशु कुमार सिंह के साथ हो गई। शादी के बाद उसने अपने पति की हत्या की साजिश रची।

घटना वाले दिन प्रियांशु कुमार सिंह के बनारस से वापस लौटने की जानकारी उसने अपने फूफा को दे दी। जीवन सिंह के द्वारा शूटरों को हत्या के लिए सुपारी दी गई थी। शूटरों ने लेंबो खाप मोड़ के समीप ही प्रियांशु कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। गिरफ्तार किए गए दो अभियुक्त जयशंकर चौबे और मुकेश शर्मा ने शूटरों को मोबाइल का सिम कार्ड उपलब्ध कराया था। पूछताछ के बाद उक्त लोगों को जेल भेज दिया गया। एसपी ने बताया कि अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।

See also  कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की चुनावी राजनीति में इंट्री, वायनाड से नामांकन से पहले रोड शो

सोनिया और राहुल गांधी ने 2000 करोड़ की संपत्ति हड़पने के लिए रची साजिश, कोर्ट बोली ED

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now