- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

बिहार में कुख्यात शार्प शूटर गोविंद शर्मा की हत्या, मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार पर AK-47 से की थी ताबड़तोड़ फायरिंग

डेस्कः बिहार के मुजफ्फरपुर में रविवार देर रात कुख्यात शार्प शूटर गोविंद शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। शहर के एक अपार्टमेंट में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। गोविंद शर्मा मुजफ्फरपुर का ही रहने वाला था।वह मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार और प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही की मर्डर केस का आरोपी था। गोविंद की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। गोविंद कुछ दिनों पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था।
दो अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग: जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 9:45 बजे गोविंद शर्मा कार से आईकॉन टावर पहुंचा था। अपार्टमेंट के गार्ड के मुताबिक, गोविंद कार से उतरने के बाद सीढ़ी की ओर बढ़ रहा था, तभी पहले से घात लगाए दो अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
कई चर्चित हत्याकांडों में रहा था नाम: मृतक गोविंद शर्मा का नाम शहर के कई चर्चित आपराधिक मामलों में सामने आ चुका था। वह पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड और प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकांड समेत कई गंभीर मामलों में आरोपी रहा था।पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ पूर्व में छह आपराधिक मामले दर्ज थे और वह जमानत पर बाहर था।

See also  झारखंड के 6 जिलों में पारा 40 के पार, गढ़वा में 44 डिग्री तक पहुंचा तापमान

rqe4v4gk govind
आईकॉन टावर प्लाजा में गोली मारकर की गई हत्या
दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के छोटी कल्याणी से अमर सिनेमा हॉल के तरफ जाने वाली रोड का है। जहां स्थित आईकॉन टावर प्लाजा में रविवार की देर शाम पहुंचे दो अपराधियों द्वारा अपार्टमेंट के अंदर घुसकर कुख्यात शूटर शूटर गोविंद शर्मा पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई। जिसमें गोविंद शर्मा को कई गोलियां लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना जैसे ही जिले के पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्रा को मिली, वो कई थानों की पुलिस के साथ खुद मौके पर पहुंचे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now