डेस्कः बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। इसी बीच रोहतास में सूर्यपुरा की अंचलाधिकारी से बदसलूकी का मामला सामने आया है। बदमाशों ने महिला अधिकारी के कार के शीशे पर ताबड़तोड़ मुक्के से वार किया। इसके बाद मोबाइल समेत पर्स छीनकर फरार हो गए। ये घटना दरिगांव थाना क्षेत्र के करसेरूआ के पास घटी है।
दसअसल,सासाराम के पर्यटन स्थल गीता घाट आश्रम घुमने गए सूर्यपुरा की महिला सीओ और उनके साथ गए रिविलगंज सीओ के साथ लफंगों द्वारा बदसलूकी का मामला सामने आया है। उनसे मारपीट,धक्का-मुक्की की गयी और मोबाइल छीन लिया गया। बताया जाता है कि दरिगांव थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ी की तलहटी में बसे गीताघाट आश्रम के समीप गुरूवार शाम सीओ के साथ अन्य दो लोग जलप्रपात देखने गए थे। घटना का वीडियो बनाकर लफंगों ने वायरल कर दिया। लाइव हिंदुस्तान वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
व्यूज बढ़ाने को सोशल मीडिया पर युवती ने डाली जानवरों संग गंदी रील, सीएम पोर्टल पर शिकायत
गुरुवार की शाम को सूर्यपूरा की महिला अंचलाधिकारी अपने एक मित्र रिविलगंज के सीओ के साथ कैमूर पहाड़ी पर गीता घाट वॉटरफॉल की और गई हुई थी। इसी दौरान आसपास के ही कुछ लफंगों ने निजी कार से पहुंची महिला अंचलाधिकारी के साथ अपशब्द का प्रयोग किया। विरोध करने पर सात आठ की संख्या में लफंगे एकत्र हो गए तथा महिला अधिकारी की गाड़ी पर हमला कर दिया। यहां तक की गाड़ी के शीशे पर मुक्का से प्रहार किया जाने लगा। साथ ही सड़क के आगे बाइक गिराकर रास्ता रोक दिया गया। लफंगों ने कौशल कुमार का मोबाइल और महिला सीओ का बैग भी छीन लिया। हालांकि वीडियो में दोनों सामान थाना पर जमा कराने की बात युवकों क ओर से कही जा रही है।
चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पश्चिम बंगाल से शूटर्स गिरफ्तार, पारस हॉस्पिटल के डॉक्टर पर शक की सुई
महिला सीओ ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। वही इस संबंध में केस दर्ज किया गया है, उसमें 6 लोगों को आरोपी बनाया गया है। अंचलाधिकारी से छिना गया मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान पवन, सुमन और जैकी के रूप में की गयी है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
दोस्त के नहीं रहने पर घर आता था मौलाना, पत्नी-साली, बेटी को कलमा पढ़ाया, धर्मांतरण कराया फिर लेकर फरार
थानाध्यक्ष कपिलदेव पासवान ने बताया कि सूर्यपुरा सीओ अपने सहयोगी के साथ गीताघाट आश्रम के आस-पास जलप्रपात देखने आई थीं। तभी दो बाइक पर सवार छह अपराधी आए व उनलोगों के साथ लूटपाट करने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। अपराधियों की हरकत को देख उनका चालक भी वहां पहुंच गया। अपराधियों ने सीओ, उनके चालक और सहयोगी के साथ हाथापाई करते हुए मारपीट की। अन्य अपराधियों की तलाश जारी है। पकड़े गए अपराधियों की आपराधिक इतिहास खंघाला जा रहा है।




