लातेहार में अपराधियों का तांडव, दो गाड़ियों में लगाई आग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 19, 2025

लातेहार में अपराधियों का तांडव, दो गाड़ियों में लगाई आग

लातेहारः बालूमाथ थाना क्षेत्र के चमातू कोलियरी परिसर में शुक्रवार की रात अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया। अपराधियों ने परिसर में मौजूद दो गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके को सील कर दिया। पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

हजारीबाग में बड़ा हादसा, आयरन फैक्ट्री में ब्लास्ट में 4 मजदूरों की मौत
दरअसल, शुक्रवार की देर रात 6 की संख्या में आए अपराधियों ने चमातू कोलियरी परिसर पहुंचे और हाइवा एवं अन्य वाहन में आग लगा दी। घटना में दोनों गाड़ियां पूरी तरह जल कर राख हो गई । अपराधियों ने वहां पर उपस्थित लोगों को धमकी दी और घटना को अंजाम देने के बाद वहाँ से फरार हो गए । जिसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गए ,और इलाके का घेराबंदी कर दिया ।

See also  लातेहार में अपराधियों का तांडव, कोल साइडिंग के पास हाइवा को लगाई आग,राहुल दुबे गैंग ने ली घटना की जिम्मेवारी

चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पश्चिम बंगाल से शूटर्स गिरफ्तार, पारस हॉस्पिटल के डॉक्टर पर शक की सुई
आपको बता दें कि अपराधियों के द्वारा लगातार तीन बार अलग – अलग इलाकों में गाड़ियां जलाने की घटना को अंजाम दिया गया है ।जिसे लेकर लातेहार पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान तेज कर दी है ,साथ ही जिले में काम कर रहे सभीकारोबारी, संवेदक तथा अन्य लोगों से अपील कि है की यदि किसी भी अपराधी और नक्सली द्वारा धमकी मिलती है तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दे ,पुलिस उन्हें पूरी सुरक्षा देगी और अपराधियों के खिलाफ कढ़ी कार्रवाई करेगी ।

झारखंड कैडर के सीनियर IPS हुए लूट के शिकार, दिल्ली में ठक-ठक गैंग के हुए शिकार, NIA में है अधिकारी की पोस्टिंग
घटना की पुष्टि करते हुए लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया की पुलिस घटना को लेकर छानबीन कर रही है । हिंसक घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापामारी कर रही है । उन्होंने कहा कि किसी भी अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

See also  चुनावी चंदे का डाटा हुआ सार्वजनिक, यहां देखिए किस पार्टी को किसने दिया कितना चंदा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now