विंबलडन 2025:यानिक सिन्नर की ऐतिहासिक जीत, इटली को मिला पहला पुरुष एकल खिताब, अल्कारेज को दी मात

Jannik Sinner

लंदन – टेनिस की दुनिया में रविवार को एक नया अध्याय जुड़ गया जब इटली के जानिक सिन्नर ने सेंटर कोर्ट पर कार्लोस अल्कारेज़ को हराकर विंबलडन पुरुष एकल खिताब अपने नाम किया। यह मुकाबला सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि आत्मसंयम, मानसिक दृढ़ता और खेल भावना का प्रतीक बन गया। अल्कारेज को यानिक सिन्नर ने कहा फाइनल में 4-6, 6-4, 6-4, 6-4 से मात दी।

फ्रेंच ओपन में अल्कारेज से हार गए थे सिन्नर

पांच सप्ताह पहले पेरिस में फ्रेंच ओपन फाइनल में सिन्नर तीन चैंपियनशिप पॉइंट के बावजूद हार गए थे, लेकिन उसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अब उन्होंने इतिहास रच दिया। सिन्नर विंबलडन जीतने वाले पहले इटालियन पुरुष बन गए हैं। उनके कोहनी की चोट और मानसिक दबाव के बावजूद उन्होंने अपने खेल से हर किसी को प्रभावित किया।

See also  मंदिर के लिए चंदा मांगने गए हनुमान भक्तों पर धारदार हथियार से हमला, मस्जिद से हमले के ऐलान का आरोप; तनाव
Jannik Sinner Carlos Alcaraz
सौजन्य- विमंलडन

सिन्नर ने कहा, विंबलडन जीतना सबसे खास है। मैंने खुद से ईमानदारी से बात की, खुद से सवाल किए और स्वीकार किया कि जो हुआ वो हुआ। मैं जानता था कि आगे एक और ग्रैंड स्लैम रहा है और मैंने तैयारी जारी रखी।

https://www.wimbledon.com/en_GB/video/media/6375615405112.html

पेरिस से लंदन तक: संघर्ष और संयम की कहानी

फ्रेंच ओपन के दिल तोड़ देने वाले फाइनल के अगले ही दिन सिन्नर के कोच डैरेन केहिल और सिमोने वेग्नोज़ी ने उस हार की कोई चर्चा नहीं की। कोच ने महसूस किया कि लंदन आने के साथ ही सिन्नर की एकाग्रता और आत्मविश्वास अलग ही स्तर पर था। केहिल ने कहा, पिछले एक हफ्ते में हमने इतना अच्छा अभ्यास कभी नहीं देखा। उनका रवैया अद्भुत था।

Jannik Sinner Carlos Alcaraz
सौजन्य- विमंलडन

उन्होंने आगे कहा, सिन्नर ने उस हार को पीछे छोड़ दिया। यह सिर्फ कहना आसान है, लेकिन वास्तव में कर दिखाना बहुत कठिन। सिन्नर ने मानसिक तौर पर खुद को पूरी तरह विंबलडन के लिए तैयार किया।

See also  हेमंत सोरेन ने BJP के गोगो दीदी योजना पर बोला हमला, कहा- ओडिशा में उनकी सरकार है वहां कितना पैसा दे रहे है
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now