By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
  • होम पेज
  • बिहार चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • राँची
      • खूँटी
      • गुमला
      • सिमडेगा
      • लोहरदग्गा
    • उत्तरी छोटानागपुर
      • हजारीबाग
      • रामगढ़
      • चतरा
      • गिरिडीह
      • कोडरमा
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
      • बोकारो
    • कोल्हान प्रमंडल
      • सरायकेला
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढवा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • गोड्डा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Reading: झारखंड में जंगली हाथी का कहर जारी, एक रात में 7 लोगों को मार डाला, अब तक 17 लोगें की गई जान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • बिहार चुनाव
  • राज्य
  • झारखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Search
  • होम पेज
  • बिहार चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
    • उत्तरी छोटानागपुर
    • कोयला क्षेत्र
    • कोल्हान प्रमंडल
    • पलामू प्रमंडल
    • संथाल परगना
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -

Home | झारखंड में जंगली हाथी का कहर जारी, एक रात में 7 लोगों को मार डाला, अब तक 17 लोगें की गई जान

झारखंड में जंगली हाथी का कहर जारी, एक रात में 7 लोगों को मार डाला, अब तक 17 लोगें की गई जान

livedainik
January 7, 2026 11:02 AM
By livedainik
2 weeks ago
Share
झारखंड में जंगली हाथी का कहर जारी, एक रात में 7 लोगों को मार डाला, अब तक 17 लोगें की गई जान
SHARE

डेस्कः झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में जंगली हाथी के हमले से सात लोगों की मौत हो गई। नोवामुंडी प्रखंड के जेटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबरिया गांव में 6 जनवरी की रात जंगली हाथी के हमले से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा दूसरे परिवार के एक सदस्य की भी हाथी के हमले में जान चली गई। घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है।

झारखंड में ठंड का कहर जारी, मैक्लुस्कीगंज में 1.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, फसलों पर जमी बर्फ की चादर
बताया गया कि सभी लोग अपने घर में सो रहे थे, तभी हाथी ने अचानक घर पर हमला कर दिया। इस दौरान परिवार का एक बच्चा किसी तरह जान बचाने में सफल रहा। बाबरिया गांव में मृतकों की पहचान सनातन मेराल, उनकी पत्नी जोंकों कुई, उनके दो मासूम बच्चों और मोगदा लागुरी (दूसरे परिवार से) के रूप में हुई है।हाथी का आतंक बाबरिया गांव तक सीमित नहीं रहा। बड़ा पासीया गांव में भी हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं लांपाईसाई गांव में एक अन्य ग्रामीण को हाथी ने रौंदकर मार डाला। इन दोनों गांवों में मृतकों की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पाई थी।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर वन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। हाथी की निगरानी की जा रही है। प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने और सुरक्षा के उपाय किए जाने की बात कही जा रही है।

रांची में मीडियाकर्मी पर जानलेवा हमला, लोगों ने खदेड़कर बदमाश को पकड़ा
हाथी हमले की तिथिवार घटनाएं
01 जनवरी
टोंटो प्रखंड के बांडीझारी गांव निवासी 35 वर्षीय मंगल सिंह हेंब्रम की हाथी के हमले में मौके पर ही मौत हो गई। इसी रात बिरसिंहहातु गांव के कुचुबासा टोली निवासी 55 वर्षीय उर्दूप बहंदा भी हाथी की चपेट में आ गए और उनकी जान चली गई। वहीं सदर प्रखंड के रोरो ग्राम निवासी 57 वर्षीय विष्णु सुंडी की भी हाथी के हमले में मौत हो गई।
इस दौरान बिरसिंहहातु गांव की मानी कुंटिया और सुखमति बहंदा गंभीर रूप से घायल हो गईं। ये तीनों घटनाएं एक जनवरी की रात घटीं।
2 जनवरी
गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सायतवा गांव में हाथी ने मंदरू कयोम के 13 वर्षीय पुत्र रेंगा कयोम को कुचलकर मार डाला। वहीं चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के बाईपी गांव निवासी नंदू गागराई की 10 वर्षीय पुत्री ढिंगी गागराई को हाथी ने पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
4 जनवरी
चार जनवरी की अहले सुबह गोइलकेरा प्रखंड अंतर्गत संतरा वन क्षेत्र की कुईडा पंचायत के अमराई कितापी गांव स्थित तोपनोसाई टोले में दंतैल हाथी ने 47 वर्षीय महिला को कुचलकर मार डाला। इस हमले में महिला के पति रंजन टोपनो और 10 वर्षीय पुत्र काहिरा टोपनो भी घायल हो गए।
5 जनवरी
सोमवार की अहले सुबह गोइलकेरा के संतरा वन क्षेत्र अंतर्गत बिला पंचायत के वन ग्राम मिस्त्रीबेड़ा में हाथी ने हमला कर 50 वर्षीय जोंगा लागुरी की जान ले ली। इस दौरान उनके पति 52 वर्षीय चंद्र मोहन लागुरी भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
6 जनवरी
दंतैल हाथी ने गोइलकेरा के सोवा गांव में हमला कर कुंदरा बाहदा, उनके 6 वर्षीय पुत्र कोदमा बाहदा और 8 माह की पुत्री सामू बाहदा की जान ले ली। वहीं परिवार की 3 वर्षीय बच्ची जिंगीं बाहदा गंभीर रूप से घायल हो गई।इसके बाद बेकाबू हाथी सोवा और पाटुंग गांव होते हुए मंगलवार की अहले सुबह संतरा वन क्षेत्र के टोंटो प्रखंड स्थित कुईलसूता गांव पहुंचा, जहां उसने 21 वर्षीय जगमोहन सवईया को पटक-पटक कर मार डाला।

- Advertisement -
LD-advertisement
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Abhishek Banerjee ने Hemant Soren के हेलीकॉप्टर का किया इस्तेमाल, उड़ान अनुमति विवाद को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना Abhishek Banerjee ने Hemant Soren के हेलीकॉप्टर का किया इस्तेमाल, उड़ान अनुमति विवाद को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना
Next Article रांची से लोहरदगा के इरगांव तक दौड़ी मेमू पैसेंजर ट्रेन, यात्रियों के लिए फ्री बस सेवा शुरू रांची से लोहरदगा के इरगांव तक दौड़ी मेमू पैसेंजर ट्रेन, यात्रियों के लिए फ्री बस सेवा शुरू
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • झारखंड के मेगालीथ-मोनोलीथ को होगा संरक्षण, पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने म्यूज़ियम ऑफ़ लंदन आर्कियोलॉजी के साथ की चर्चा
  • अडाणी के गोंदलपारा कोल माइंस के विरोध में आए बीजेपी सांसद मनीष जायसवाल, बाबूलाल मरांडी के सुर से अलग दिया बयान
  • विधायक कल्पना सोरेन विश्व आर्थिक मंच पर, दावोस में झारखंड के ‘महिला-केंद्रित विकास विजन’ को साझा किया
  • झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में CBI पहुंची, कुलपति से की पूछताछ, हाईकोर्ट के आदेश पर दबिश
  • झारखण्ड केवल खनिजों और प्राकृतिक संसाधनों का निर्यातक राज्य बनकर नहीं रहना चाहता, CII के राउंड टेबल बैठक में बोले हेमंत सोरेन
  • बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में VVIP दर्शन पर रोक, बसंत पंचमी को लेकर किया गया फैसला
  • Noida Engineer Yuvraj Death Case: इंजीनियर की कार को करीब 72 घंटे बाद गड्ढे से निकाला गया, देखें VIDEO
  • बिहार-झारखंड के इन स्‍टेशनों पर भी होगा हावड़ा-दिल्‍ली अमृत भारत एक्‍सप्रेस का ठहराव, यहां देखें ट्रेन का पूरा शेड्यूल

You Might Also Like

WhatsApp Image 2026 01 20 at 22.46.51

झारखंड के मेगालीथ-मोनोलीथ को होगा संरक्षण, पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने म्यूज़ियम ऑफ़ लंदन आर्कियोलॉजी के साथ की चर्चा

8 hours ago
godalpara

अडाणी के गोंदलपारा कोल माइंस के विरोध में आए बीजेपी सांसद मनीष जायसवाल, बाबूलाल मरांडी के सुर से अलग दिया बयान

9 hours ago
kalpana soren

विधायक कल्पना सोरेन विश्व आर्थिक मंच पर, दावोस में झारखंड के ‘महिला-केंद्रित विकास विजन’ को साझा किया

10 hours ago
झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में CBI पहुंची, कुलपति से की पूछताछ, हाईकोर्ट के आदेश पर दबिश

झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में CBI पहुंची, कुलपति से की पूछताछ, हाईकोर्ट के आदेश पर दबिश

11 hours ago
Follow US
© 2024-25 Live Dainik Broadcast Private Limited. All Rights Reserved.
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?