झारखंड में ठंड का कहर जारी, मैक्लुस्कीगंज में 1.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, फसलों पर जमी बर्फ की चादर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 7, 2026

मैक्लुस्कीगंज का पारा -1 डिग्री, रांची समेत 13 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट

रांचीः उत्तर भारत की ओर से आ रही बर्फीली हवा से झारखंड ठिठुर रहा है। पूरा राज्य शीतलहर की मार झेल रहा है। रात का पारा लगातार गिर रहा है। रांची समेत आसपास के जिलों में अहले सुबह और देर रात कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। मैक्लुस्कीगंज में तो दिन में भी घना कोहरा देखा गया। यहां प्रचंड ठंड पड़ रही है और न्यूनतम तापमान गिरकर 1.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, कांके में भी काफी अधिक ठंड है।

झारखंड में अभी ठंड से नहीं मिलेगी राहत, 2 से 3 डिग्री तक और गिरेगा पारा
यहां का तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंड के बढ़ते असर को लेकर जिला प्रशासन ने भी आठ जनवरी तक सभी कोटि के विद्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। हालांकि, प्री-बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से शुरू होने के कारण दसवीं और 12वीं कक्षा के बच्चों की परेशानी बढ़ सकती है।मंगलवार को राजधानी में खिली धूप ने लोगों को गुलाबी ठंड का अनुभव कराया। दो दिनों बाद खिली धूप के कारण लोगों की भीड़ सड़कों पर देखने को मिली। जिले के बाहरी क्षेत्रों में सुबह-सुबह घने कोहरे का असर भी देखने को मिल रहा है। ठंड से आम जनजीवन बाधित है तो बह रही हल्की व मध्यम दर्जे की हवा ने कनकनी बढ़ा दी है।

See also  झारखंड के आठ जिलों में छायेगा घना कोहरा, चलेगी शीतलहर, बढ़ी कनकनी

बिहार में ठंड और कोहरे का सितम जारी, अगले 5 दिन और गिरेगा तापमान
कोहरा छंटते ही बढ़ी ठिठुरन
मैक्लुस्कीगंज में सुबह करीब 11 बजे के बाद धूप जरूर खिली, लेकिन सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बनी रही। बादल और कोहरा छंटते ही कंपकंपा देने वाली ठंड का अहसास और तेज हो गया। ठंडी हवा चलने और ठिठुरन बढ़ने के कारण खलारी कोयलांचल क्षेत्र के लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
मंगलवार को इलाके में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन महसूस किया गया। सोमवार की रात राणा कंट्री काटेज में लगे तापमान मापक यंत्र में सोमवार रात्रि 1:31 बजे 1.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो खेत-खलिहान ओस की बूंदों से सफेद चादर में लिपटे नजर आए। खेतों में घास के ऊपर, पुआल पर और वाहनों की छत पर ओस की बूंदें बर्फ में तब्दील हो चुकी थीं।

रांची के धुर्वा से गायब भाई-बहनों की तलाश तेज, पुलिस चला रही है हाउस सर्च अभियान, बिहार से बंगाल बॉडर तक भेजी गई टीम
अगले तीन दिन तक कोई बदलवा नहीं
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। राज्य में कहीं कहीं पर हल्के और मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया। राजधानी रांची का अधिकतम 18.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि 7 जनवरी को दक्षिणी हिस्से पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के साथ साथ निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, खूंटी, हजारीबाग, गुमला और बोकारो में शीतलहर की संभावना बनी रहेगी।
इन जिलों के लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले तीन दिनों 7, 8 और 9 जनवरी को न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।इसके बाद अगले दो दिनों यानी 10 और 11 जनवरी को न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। जिसके बाद ठंड से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने शीतलहर की स्थिति बरकरार रहने का अनुमान लगाया है। सुबह व शाम में कोहरा छाया रहेगा।

See also  Weather Report: झारखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट, इस दिन तक खराब रहेगा मौसम

झारखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया 28 परीक्षाओं का कैलेंडर, 8 मार्च को होगी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा
कांके में शीतलहर का तीखा वार
कांके प्रखंड में कड़ाके की ठंड ने एक बार फिर अपना प्रचंड रूप दिखाया है। सुबह और देर रात चल रही ठंडी हवाओं ने ठिठुरन को और बढ़ा दिया। 4.2 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली शीतलहर ने आमजन के साथ-साथ पशु-पक्षियों को भी बेहाल कर दिया है।ठंड के कारण सुबह-सुबह सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विज्ञानी रमेश कुमार के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक शीतलहर का प्रकोप जारी रह सकता है। लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से ठंड में बाहर निकलने से बचें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now