झारखंड में जंगली हाथी का कहर जारी, एक रात में 7 लोगों को मार डाला, अब तक 17 लोगें की गई जान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 7, 2026

झारखंड में जंगली हाथी का कहर जारी, एक रात में 7 लोगों को मार डाला, अब तक 17 लोगें की गई जान

डेस्कः झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में जंगली हाथी के हमले से सात लोगों की मौत हो गई। नोवामुंडी प्रखंड के जेटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबरिया गांव में 6 जनवरी की रात जंगली हाथी के हमले से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा दूसरे परिवार के एक सदस्य की भी हाथी के हमले में जान चली गई। घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है।

झारखंड में ठंड का कहर जारी, मैक्लुस्कीगंज में 1.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, फसलों पर जमी बर्फ की चादर
बताया गया कि सभी लोग अपने घर में सो रहे थे, तभी हाथी ने अचानक घर पर हमला कर दिया। इस दौरान परिवार का एक बच्चा किसी तरह जान बचाने में सफल रहा। बाबरिया गांव में मृतकों की पहचान सनातन मेराल, उनकी पत्नी जोंकों कुई, उनके दो मासूम बच्चों और मोगदा लागुरी (दूसरे परिवार से) के रूप में हुई है।हाथी का आतंक बाबरिया गांव तक सीमित नहीं रहा। बड़ा पासीया गांव में भी हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं लांपाईसाई गांव में एक अन्य ग्रामीण को हाथी ने रौंदकर मार डाला। इन दोनों गांवों में मृतकों की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पाई थी।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर वन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। हाथी की निगरानी की जा रही है। प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने और सुरक्षा के उपाय किए जाने की बात कही जा रही है।

See also  होली मिलन समारोह में अश्लीलता की हदें पार, प्रमुख पति ने दिखाई बेशर्मी, प्रखंड कार्यालय में नर्तकी के साथ गंदी हरकत

रांची में मीडियाकर्मी पर जानलेवा हमला, लोगों ने खदेड़कर बदमाश को पकड़ा
हाथी हमले की तिथिवार घटनाएं
01 जनवरी
टोंटो प्रखंड के बांडीझारी गांव निवासी 35 वर्षीय मंगल सिंह हेंब्रम की हाथी के हमले में मौके पर ही मौत हो गई। इसी रात बिरसिंहहातु गांव के कुचुबासा टोली निवासी 55 वर्षीय उर्दूप बहंदा भी हाथी की चपेट में आ गए और उनकी जान चली गई। वहीं सदर प्रखंड के रोरो ग्राम निवासी 57 वर्षीय विष्णु सुंडी की भी हाथी के हमले में मौत हो गई।
इस दौरान बिरसिंहहातु गांव की मानी कुंटिया और सुखमति बहंदा गंभीर रूप से घायल हो गईं। ये तीनों घटनाएं एक जनवरी की रात घटीं।
2 जनवरी
गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सायतवा गांव में हाथी ने मंदरू कयोम के 13 वर्षीय पुत्र रेंगा कयोम को कुचलकर मार डाला। वहीं चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के बाईपी गांव निवासी नंदू गागराई की 10 वर्षीय पुत्री ढिंगी गागराई को हाथी ने पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
4 जनवरी
चार जनवरी की अहले सुबह गोइलकेरा प्रखंड अंतर्गत संतरा वन क्षेत्र की कुईडा पंचायत के अमराई कितापी गांव स्थित तोपनोसाई टोले में दंतैल हाथी ने 47 वर्षीय महिला को कुचलकर मार डाला। इस हमले में महिला के पति रंजन टोपनो और 10 वर्षीय पुत्र काहिरा टोपनो भी घायल हो गए।
5 जनवरी
सोमवार की अहले सुबह गोइलकेरा के संतरा वन क्षेत्र अंतर्गत बिला पंचायत के वन ग्राम मिस्त्रीबेड़ा में हाथी ने हमला कर 50 वर्षीय जोंगा लागुरी की जान ले ली। इस दौरान उनके पति 52 वर्षीय चंद्र मोहन लागुरी भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
6 जनवरी
दंतैल हाथी ने गोइलकेरा के सोवा गांव में हमला कर कुंदरा बाहदा, उनके 6 वर्षीय पुत्र कोदमा बाहदा और 8 माह की पुत्री सामू बाहदा की जान ले ली। वहीं परिवार की 3 वर्षीय बच्ची जिंगीं बाहदा गंभीर रूप से घायल हो गई।इसके बाद बेकाबू हाथी सोवा और पाटुंग गांव होते हुए मंगलवार की अहले सुबह संतरा वन क्षेत्र के टोंटो प्रखंड स्थित कुईलसूता गांव पहुंचा, जहां उसने 21 वर्षीय जगमोहन सवईया को पटक-पटक कर मार डाला।

See also  FIFA World Cup 2026: मेसी का जादू बरकरार, अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now