ट्रेन छूटी तो रात में पिता के साथ स्टेशन पर रुक गई… रेलवे स्टेशन पर लड़की से गैंगरेप, पुलिस ने आरोपियों का किया एनकाउंटर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 29, 2025

ट्रेन छूटी तो रात में पिता के साथ स्टेशन पर रुक गई... रेलवे स्टेशन पर लड़की से गैंगरेप, पुलिस ने आरोपियों का किया एनकाउंटर

गोपालगंजःबिहार पुलिस और अपराधियों के साथ एनकाउंटर में गैंगरेप के तीनों आरोपियों को पैर में गोली लगी है और वो तीनों जख्मी बताए जा रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गैंगरेप के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर अपराधियों ने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। पुलिस और अपराधियों के साथ एनकाउंटर में गैंगरेप के तीनों आरोपियों को पैर में गोली लगी है और वो तीनों जख्मी बताए जा रहे हैं।

ब्यूटीफुल थी भाभी, देवर की डोल गई नीयत, पैरों में लिखा ऐसा सीक्रेट, पढ़ पति रह गया हक्का-बक्का

दरअसल,यूपी से दिव्यांग पिता का इलाज कराने पहुंची बेटी के साथ गैंगरेप की वारदात हुई थी। गोपलगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह ये घटना है जहां तीन युवकों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और फरार दो आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही थी।

See also  लातेहार में रफ्तार का कहर, सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, 2 की मौत, 10 गंभीर रूप से घायल

लेकिन, यह घटना जिस तरह से घटी है वह पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर जहां सवाल उठाती है वहीं अपराधियों के बेखौफ होने की कहानी बताती है। बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश से दिव्यांग पिता का इलाज करने के लिए युवती गोपालगंज पहुंची हुई थी। सासामुसा रेलवे स्टेशन पर उतरकर श्यामपुर में चिकित्सक के यहां इलाज कराई। रविवार की रात में पिता को लेकर लौटने के लिए सासामुसा रेलवे स्टेशन पर पहुंची, जहां ट्रेन छूट गई।

पिता की गोद में IPL देखने पहुंचा था वैभव सूर्यवंशी, 8 साल बाद 14 की उम्र में तोड़ दिये कई रिकार्ड्स

ट्रेन छूट जाने के बाद रात में पिता को लेकर स्टेशन पर रुक गई। सोमवार की सुबह में चार बजे के आसपास रेलवे स्टेशन के चापाकल पर पानी भरने के लिए गयी, जहां तीन युवकों ने युवती को पकड़ लिया और जबरन मुंह दाब कर सुनसान जगह पर लेकर गए और गैंगरेप किया। सामूहिक दुष्कर्म की वारदात के बाद तीनों युवक फरार हो गए थे। वहीं युवती ने शोर मचाते हुए रोने लगी, जिसके बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और जीआरपी को दी। कुचायकोट थाने की पुलिस भी मौके पर जांच के लिए पहुंची और पीड़िता की निशानदेही के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पूछताछ चल रही है। वहीं, पीड़िता को इलाज और मेडिकल जांच के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद से लोग आक्रोशित हैं और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहें हैं।

See also  जनता से बड़े CM हैं...,पुलिस अधिकारी का वीडियो दिखा तेजस्वी का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज

गर्लफ्रेंड को कामवाली बाई बनाकर घर लाया लड़का, मम्मी-भाभी के सामने लगा छूने, देखकर मां ने तरेरी आंखें!

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now