डेस्कः दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रायपुर में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय बल्लेबाजों ने एक बार फिर बल्लेबाजों का बल्ला गरजा है। ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने वनडे कैरियर का पहला शतक रायपुर में बनाया और 105 रनों पर आउट हो गए। रांची के बाद एक बार फिर विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खूब तबाही मचाई और शतक पूरा किया। कोहली के शतक की वजह से भारत ने रांची वनडे 17 रनों से जीत लिया था। रायपुर ODI में भारत ने पहले खेलते हुए 50 ओवर्स में 358/5 का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 4 विकेट से भारत को हराकर सीरीज 1-1 की बराबरी ली दिया।दक्षिण अफ्रीका की इस जीत में मार्करम के शतक का सबसे बड़ा योगदान रहा।अब सीरीज का फैसला आखिरी वनडे मैच में होगा, जो 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।
रांची में वनडे मैच के दौरान विराट कोहली का पैर छूने वाले युवक को पीआर बॉन्ड पर छोड़ा गया, पश्चिम बंगाल से मैच देखने आया था
इससे पहले रायपुर में भारतीय क्रिकेट टीम लगातार 20वीं बार टॉस हार गई। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। रोहित शर्मा 14 और यशस्वी जायसवाल 22 रन बनाकर आउट हो गए।रांची के बाद रायपुर में भी कोहली का शानदार फार्म जारी है।साउथ अफ्रीकी टीम में टेम्बा बावुमा की वापसी हुई है। पिछले मैच में वो नहीं खेले थे।कोहली 102 रन बनाकर एनगिडी की गेंद पर आउट हो गए।कप्तान केएल राहुल ने नाबाद 66 रन की पारी खेली।ऋतुराज गायकवाड़ और विराट कोहली के शतकों की मदद से भारत ने पहले बैटिंग करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया था लेकिन साउथ अफ्रीका ने एडन मार्करम के जोरदार शतक के दम पर करारा जवाब दिया। फिर मैथ्यू ब्रीत्जकी और डेवाल्ड ब्रेविस की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत में रिकॉर्ड चेज के दम पर जीत दर्ज की।
रायपुर ODI के लिए भारत की प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्करम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, टोनी डी जोर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी
Play it on loop ➿
Just like Virat Kohli 😎💯
Yet another masterful knock! 🫡
Updates ▶️ https://t.co/oBs0Ns6SqR#TeamIndia | #INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/WYbSDLEQRo
— BCCI (@BCCI) December 3, 2025











