- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

West Bengal Election 2026 Voting: बीजेपी उम्मीदवारा शुभेंदु सरकार की पिटाई, भीड़ ने अचानक किया हमला

West Bengal Election 2026 Voting: बीजेपी उम्मीदवारा शुभेंदु सरकार की पिटाई, भीड़ ने अचानक किया हमला

डेस्कः पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच मतदान की खबर है। सिलिगुड़ी में बीजेपी-टीएमसी कार्यकर्ताओं में भिड़त, मुर्शिदाबाद में टीएमसी और हुमांयू कबीर के बीच झड़प के बाद अब दक्षिणी दिनाजपुर के कुमारगंज से बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु सरकार पर हमले की खबर आई है। चुनाव आयोग ने घटना के वीडियो में दिख रहे लोगों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।कुमारगंज में, टीएमसी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर भाजपा के मतदान प्रतिनिधि को बूथ में प्रवेश करने से रोका। स्थानीय इकाई ने उन्हें खदेड़ दिया है।बताया जा रहा है कि सुवेंदु सरकार को सूचना मिली थी कि एक विशेष बूथ पर ‘बूथ जैमिंग’ की जा रही है।जब वे अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे, तो उन पर लाठियों और घूंसों से हमला किया गया। सुवेंदु सरकार ने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में टीएमसी के गुंडों ने उन्हें पीटा।मुर्शिदाबाद, कूचबिहार, सिलिगुड़ी और मालदा में जमकर बवाल हो रहा है।

See also  नहीं रहे दुनिया के सबसे उम्रदराज मैराथन रनर फौजा सिंह, 114 वर्षीय धावक हुए हिट एंड रन के शिकार

 

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीएमसी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल से भय अब जा रहा है और भरोसा लौट रहा है। 4 मई को बंगाल में मिठाई के साथ झालमुड़ी भी बांटी जाएगी। मैंने झालमुड़ी खाई और मिर्ची TMC को लगी।

West Bengal Assembly Elections 2026:सिलिगुड़ी में भिड़े BJP-TMC कार्यकर्ता, मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर और ममता समर्थकों में भिड़त
मालदा जिले के हरिश्चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तृणमूल कांग्रेस के ही दो गुट आपस में भिड़ गए। यह विवाद इतना बढ़ गया कि राज्य के निवर्तमान मंत्री ताज़मुल हुसैन के पैतृक गांव बांगरुआ (बूथ संख्या 200 और 201) में टीएमसी के एक चुनावी कैंप ऑफिस में जमकर तोड़फोड़ की गई। हरिश्चंद्रपुर-I ब्लॉक पंचायत समिति में टीएमसी के नेता स्वपन अली ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए दावा किया है कि मंत्री ताज़मुल हुसैन और उनके समर्थक खुलेआम कांग्रेस पार्टी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। स्वपन अली का आरोप है कि मंत्री के ही निर्देश पर उनके समर्थकों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर टीएमसी के कैंप ऑफिस पर हमला किया, पार्टी के झंडे फाड़े और बैनरों को क्षतिग्रस्त कर दिया
दिल्ली में IRS अधिकारी के बेटी की हत्या,यौन उत्पीड़न की आशंका, आरोपी को पुलिस ने होटल से किया गिरफ्तार
बंगाल के केशपुर में वोट डालने के बाद बूथ के सामने ही एक महिला की जान चली गई। महिला का नाम इशरतन बीबी (55) है।वह पश्चिम मेदिनीपुर के केशपुर विधानसभा क्षेत्र के दीघा इलाके में रहती थीं। परिवार की ओर से उनके पति नवाबजान अली ने बताया - 'परिवार के चार सदस्यों के नाम वोटर लिस्ट में नहीं हैं। मेरा नाम भी उसमें नहीं है। सिर्फ़ मेरी पत्नी का ही वोट था।मैं उन्हें वोट डलवाने ले गया था।मेरे पास वोट नहीं था, इसलिए मैं बूथ से बाहर निकलकर खड़ा हो गया। वोट डालने के बाद बाहर आकर, जब मेरी पत्नी एक 'टोटो' में बैठीं तो उनकी मौत हो गई।'

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now