धनबाद के मीट दुकान से 17 खस्सी की लूट, चापड़ का भय दिखाकर दिया वारदात को अंजाम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 21, 2026

धनबाद के मीट दुकान से 17 खस्सी की लूट, चापड़ का भय दिखाकर दिया वारदात को अंजाम

धनबादः नावडीह स्थित बिनोद बिहारी चौक के पास शनिवार की देर रात करीब दो बजे हथियारबंद अपराधियों ने नारायण मंडल की मीट दुकान से 17 खस्सी लूट कर भाग गये। अपराधियों ने दुकान में सो रहे कर्मचारियों को चापड़ दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद गोदाम में बंधे खस्सियों को खोलकर अपने साथ लाये वाहन में लोड़ कर फरार हो गये। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है।

नारायण मंडल ने बताया कि चोरी गए खस्सियों की कुल कीमत करीब 2.50 लाख रुपए है। सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम फौरन मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। फुटेज में चोरों की गतिविधियां नजर आ रही हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों के हुलिए और वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन की पहचान की जा रही है। इस घटना के बाद से इलाके के व्यवसायियों में असुरक्षा का माहौल है।

See also  अजगर के पास मिले लापता पत्नी के कपड़े और चप्पल, पति ने काटा पेट और फिर...

CCTV फुटेज से पहचान की कोशिश
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। फुटेज में बदमाशों की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर वारदात में शामिल बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। साथ ही घटना में इस्तेमाल वाहन और बदमाशों के आने-जाने के रास्ते की जानकारी जुटाई जा रही है। इधर, इस घटना के बाद नावाडीह और विनोद बिहारी चौक के आसपास के दुकानदारों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now