मुर्शिदाबाद में हिंसा हुई और उग्र, भीड़ ने पिता-पुत्र को मार डाला, धारा-163 लागू

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 12, 2025

मुर्शिदाबाद में हिंसा हुई और उग्र, भीड़ ने पिता-पुत्र को मार डाला, धारा-163 लागू

डेस्कः वक्फ (संशोधन) बिल के विरोध में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में शनिवार को हिंसा और उग्र हो गई। आक्रोशित भीड़ ने पिता-पुत्र को मार डाला। यह घटना शनिवार को शमशेरगंज में घटी।हिंसा के बाद मुर्शिदाबाद बाद में धारा 163 लागू है, इंटररनेट बंद है. पुलिस-बीएसएफ का जबरदस्त पहरा है।प्रदर्शनकारियों द्वारा लूटपाट और तोड़फोड़ की खबरें भी आ रही हैं। पुलिस ने मौके पर भारी संख्या में बल तैनात किया है और मामले की जांच कर रही है।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, उस दिन बदमाशों के एक समूह ने शमशेरगंज स्थित मृतक के घर पर हमला किया था।समूह ने लूटपाट के उद्देश्य से तोड़फोड़ शुरू कर दी। उस समय जब पिता-पुत्र ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो कथित तौर पर उनकी हत्या कर दी गई। शवों को फरक्का अस्पताल ले जाया जा रहा है।

गर्लफ्रेंड को सूटकेस में छुपाकर हॉस्टल लाया बॉयफ्रेंड, गार्ड ने चेक किया तो उड़ गये होश, VIDEO हो रहा है वायरल

See also  चतरा से लोकसभा प्रत्याशी पूर्व मंत्री नागमणि गिरफ्तार, नामांकन करने के बाद पुलिस ने किया अरेस्ट

इससे पहले मुर्शिदाबाद में शुक्रवार (11 अप्रैल) को जुमे की नमाज़ के बाद हिंसा भड़क उठी थी। हिंसा के बाद मुर्शिदाबाद बाद में धारा 163 लागू है, इंटररनेट बंद है। पुलिस-बीएसएफ का जबरदस्त पहरा है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियों और एंबुलेस को निशाना बनाया।शनिवार को हुई हिंसा में पिता-पुत्र की मौत हुई है उनका हरगोविंद दास (74) और चंदन दास (40) हैं। सुती के साजुर चौराहे पर कल गोली लगने से घायल हुए एक किशोर की मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। मृतक युवक का नाम एजाज अहमद (21) है। शव को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रखा गया है। मृतक युवक का घर साजुर मोड़ काशिमनगर इलाके में है।

amit malviya

भाजपा नेता अमित मालवीय ने ट्वीट किया कि कल रात ममता बनर्जी के हत्यारे मुस्लिम गुंडों ने धुलियान, शमशेर गंज, जाफराबाद में पिता और पुत्र, हरगोविंद दास और चंदन दास की हत्या कर दी।उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के हाथों इन निर्दोष हिंदुओं और कई अन्य लोगों का खून लगा है, जिन्होंने अपनी जान और आजीविका खो दी है। इन आपराधिक कृत्यों के लिए उन पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

See also  बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, पटना DM समेत चार IAS अधिकारियों का तबादला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now