DESK:मुजफ्फरपुर-दरभंगा रोड (एनएच 27) के मझौली चौक पर रविवार की रात करीब 10 बजे निर्माणाधीन फ्लाईओवर की शटरिंग अचानक भर भराकर गिर गई। ढलाई के लिए लगाया गया भारी-भरकम ढांचा गिरते ही जोर की आवाज हुई।इससे वहां अफरातफरी की स्थिति बन गई। गनीमत यह रही कि हादसा देर रात हुआ। इससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस तरह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

मुजफ्फरपुर मे पुल निर्माण के दौरान ढलाई का सेंटरिंग गिरा
देर रात निर्माणाधीन पुल का सेंटरिंग गिरा, टला बड़ा हादसा
मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर निर्माणाधीन पुल का सेंटरिंग गिरने से हड़कंप
बोचहा थाना क्षेत्र के मझौली चौक की घटना
पुल ढलाई के लिए लगाया गया था सेंटरिंग#bihar pic.twitter.com/qLYl6YB6iq
— Live Dainik (@Live_Dainik) September 21, 2026
विदित हो कि एनएच पर अभी कई जगह निर्माण कार्य चल रहा है। फ्लाईओवर का निर्माण होने के कारण दोनों तरफ के वाहन सिंगल लेन में ही चल रहे हैं। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के समय सड़क पर वाहनों और राहगीरों की आवाजाही काफी कम थी। यह हादसा दिन के वक्त हुआ होता तो स्थिति भयावह हो सकती थी।
सड़क पर बिखरे मलबे और लोहे के छड़ों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है, ताकि एनएच पर यातायात बाधित नहीं हो। कुछ स्थानीय निवासियों ने बताया कि निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। कभी भी हादसा हो सकता है।
यह इसलिए भी कि मझौली चौक पर दिनभर फल और सब्जियों की दुकानें सजती हैं। इसके अलावा आसपास के ग्रामीण इलाकों से आने वाले खरीदारों और राहगीरों की भारी भीड़ रहती है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फ्लाईओवर का निर्माण करा रही एजेंसी के लोग घटनास्थल पर पहुंचे।





