बोकारो में जानलेवा बना कुआं, औंधे मुंह गिरकर फंसा हाथी; मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 25, 2025

jharkhand_elephant_death_news

झारखंड के बोकारो जिले में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां के गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ थाना क्षेत्र के गोपो गांव में बीती रात एक जंगली हाथी कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत की आशंका जताई जा रही है।

धवैया पंचायत के मुखिया तेजलाल महतो ने बताया कि हाथी रात के समय बारी और खेतों में लगी फसल खाने के लिए गांव में आया था। इसी दौरान अंधेरे में उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरा। हालांकि, घटना को किसी ने प्रत्यक्ष रूप से नहीं देखा, लेकिन सुबह ग्रामीणों ने हाथी को कुएं में गिरा हुआ पाया।

रांची में स्कूल वैन और अधिकारी के स्कार्पियों के बीच टक्कर का CCTV फुटेज आया सामने, देखिये किसकी गलती से गई चालक की जान

हाथी मुँह के बल कुएं में गिरा हुआ है, और प्रथम दृष्टि से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसकी मौत हो चुकी है। वन विभाग को तुरंत सूचना दी गई है, और हाथी को कुएं से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस प्रक्रिया में ग्रामीण और वन विभाग के अधिकारी काफी मशक्कत कर रहे हैं।

See also  धनबाद में कुंभ नाथ सिंह के शादी की सालगिरह कार्यक्रम में जमकर हुई हर्ष फायरिंग, निजी बॉडीगार्ड ने कई राउंड चलाई गोली

मुखिया तेजलाल महतो ने बताया कि जिस किसान का यह कुआं है, उसे भी इस घटना के कारण नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने वन विभाग से अपील की है कि रेस्क्यू कार्य के साथ-साथ किसान के नुकसान की भरपाई के लिए उचित कदम उठाए जाएं।

फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं, देखिये क्या मिला पिंडदान के बाद उन्हे नाम

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now