- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

खूंटी में दो नाबालिग बहनों से गैंगरेप, तीसरी बच कर भागने में सफल, बर्थ डे पार्टी के बहाने आरोपियों ने बुलाया था

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 4, 2026

खूंटी में दो नाबालिग बहनों से गैंगरेप, तीसरी बच कर भागने में सफल, बर्थ डे पार्टी के बहाने आरोपियों ने बुलाया था

डेस्कः झारखंड के खूंटी जिले में दो नाबालिग बहनों के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है।आरोप है कि युवकों ने बर्थडे पार्टी में ले जाने का झांसा देकर तीन नाबालिग लड़कियों को अपने साथ ले गए। इसके बाद उन्हें मारंगहादा इलाके के एक गांव में ले जाकर दो बहनों के साथ गैंगरेप किया। इस दौरान तीसरी लड़की किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचकर भागने में सफल रही। मामले में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

घटना खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पीड़ित दोनों सगी बहनों का कुछ दिन पहले एक युवक से मुलाकात हुआ था। आरोप है कि उसी युवक ने दोनों बहनों और उनकी एक नाबालिग सहेली को जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने और घूमने का झांसा दिया। इसके बाद युवक ने अपने तीन अन्य साथियों को भी बुला लिया। चारों आरोपियों ने तीनों लड़कियों को बाइक और स्कूटी पर बैठाया और मारंगहादा इलाके के एक गांव में ले गए। वहां सभी ने पहले साथ में खाना खाया। इसके बाद आरोपी तीनों लड़कियों को घूमाने के बहाने एक सुनसान जगह पर ले गए।

See also  गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज, मुख्यमंत्री की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला

सुनसान जगह पर दो बहनों के साथ गैंगरेप
आरोप है कि सुनसान जगह पर चारों युवकों ने मिलकर दो सगी बहनों के साथ गैंगरेप किया। इस दौरान उनके साथ मौजूद तीसरी नाबालिग लड़की ने खुद को आरोपियों के चंगुल से बचाने की कोशिश की। वह किसी तरह वहां से भागने में सफल रही। घटना के बाद दोनों पीड़ित बहनें अपने घर पहुंचीं और परिजनों को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद परिवार के लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी।

तीन आरोपियों की पहचान, चौथे की तलाश जारी
दो नाबालिग बहनों के साथ गैंगरेप की शिकायत खूंटी महिला थाना में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों की पहचान करते हुए उन्हें हिरासत में लिया है। उनकी पहचान गोपाल मुंडा उर्फ राहुल, मनीष लोहरा और मनसा के रूप में हुई है। वहीं, घटना में शामिल चौथा आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं।

See also  राहुल गांधी पर सवाल उठाने वाली प्रोफेसर की अंग्रजी पोस्ट में गलतियों की भरमार, सोशल मीडिया पर खूब हुई ट्रोल

मेडिकल जांच के लिए भेजी गईं पीड़ित बहनें
पुलिस ने दोनों नाबालिग पीड़िताओं को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है। वहीं, हिरासत में लिए गए तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना में किसकी क्या भूमिका थी और वारदात को किस तरह अंजाम दिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now