- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

हजारीबाग में दो भाइयों के घर NIA की छापेमारी, 7 घंटे तक चली छानबीन, पटना जाली नोट नेटवर्क से जुड़ा है मामला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 4, 2026

हजारीबाग में दो भाइयों के घर NIA की छापेमारी, 7 घंटे तक चली छानबीन, पटना जाली नोट नेटवर्क से जुड़ा है मामला

DESK: हजारीबाग में बुधवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की पटना शाखा ने दो घरों में छापेमारी की। दोनों घर बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के हुरहुरू स्थित बाबा पथ के सुभाष बारला मार्ग पर हैं। ये घर दो भाइयों के बताए जा रहे हैं। इनके नाम प्रदीप साव और उदय साव है।

बताया जाता है कि सुबह के लगभग 3:00 बजे के आसपास एनआईए की टीम दोनों घरों में पहुंची और करीब साथ घंटे तक छानबीन चली। हजारीबाग जिला प्रशासन ने भी इस जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का सहयोग किया। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरी छानबीन पटना फेक करेंसी से जुड़ा हुआ है।

nia ac7699 hero

छापेमारी के बाद एनआईए की टीम ने कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और एक प्रिंटर मशीन जब्त किया है, जिसे अपने साथ रांची ले गई है। बताया जाता है कि कुछ अहम सबूत भी हाथ लगे हैं। हालांकि मामला का खुलासा होने के बाद यह साफ हो सकेगा। फिलहाल एनआईए की टीम ने छापेमारी को लेकर किसी भी तरह की जानकारी साझा नहीं की है। टीम ने स्पष्ट रूप से कहा कि अभी किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं किया जा सकता है।

See also  मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं देने पर ससुरालवालों ने बहू की कर दी हत्या

1200 675 28034057 thumbnail 16x9 nia

छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर को अपने सुरक्षा घेरा में ले लिया था। किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही थी। वहीं, जिनके घर में छापेमारी चल रही थी, उन्हें भी घर से बाहर आने की अनुमति नहीं दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात घर में कुछ लोगों का आना-जाना होता है, लेकिन ये लोग कहां के रहने वाले हैं इसके बारे में किसी भी तरह की जानकारी नहीं है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now