झारखंड में जमीं ओस की बूंदें, 7 शहरों में येलो अलर्ट; रांची में कैसा रहेगा मौसम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 15, 2024

mausam

Jharkhand weather: झारखंड में कड़ाके की ठंड जारी है। सर्द हवा के कारण राज्य के 14 जिलों का तापमान शनिवार को आठ डिग्री से नीचे रहा। शहरी क्षेत्र की बात करें तो शनिवार को गढ़वा राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं खूंटी का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहा। वहीं ठंड के चलते कांके-मैक्लुस्कीगंज में ओस की बूंदें जम गईं।

सुबह में कुहासा के साथ-साथ अधिकतम तापमान भी सामान्य से काफी नीचे रहा। करीब चार किमी की रफ्तार से ठंडी और सर्द हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है। राज्य के सात जिलों के विभिन्न हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

रांची में छात्राओं के साथ रोज अश्लील हरकत करता था फिरोज, प्राचार्य की शिकायत पुलिस नहीं दिया ध्यान

इनमें रामगढ़, धनबाद, बोकारो के अलावा गढ़वा, पलामू, चतरा और गुमला जिला शामिल है। इन जिलों में शनिवार को भी न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे रहा। वहीं अधिकतम तापमान भी सामान्य औसत से नीचे है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में बदलाव के आसार नहीं हैं।

See also  पटना के बाढ़ अंचल कार्यालय का कारनामाः ब्लूटूथ के नाम पर बना दिया निवास प्रमाण पत्र

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में बदलाव के आसार नहीं हैं। ठंडी और सर्द हवा का आना जारी रहेगा, लेकिन इसके बाद मौसम में आंशिक बदलाव से न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है। पलामू के कुछ हिस्सों समेत झारखंड के सात जिलों के लिए रविवार को शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

रांची के कांके का तापमान 3.3 डिग्री और मैक्लुस्कीगंज का 3.6 डिग्री पर आ गया है। सुबह में इन स्थानों पर पुआलों और घास पर ओस की परतें बर्फ में तब्दील हो गईं। वहीं रांची का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया।

यहां का अधिकतम तापमान भी 22.6 डिग्री दर्ज किया गया। रांची के आसपास स्थित इलाकों में सुबह कुहासा और कनकनी रही। रांची का न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री से नीचे 9.2 दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 22.6 रहा।

साली ने संबंध बनाने से किया इनकार तो जीजा ने मार डाला, कूड़े के ढेर में मिला कटा हुआ सिर

See also  गोटेनबर्ग में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वोल्वो संयंत्र का दौरा किया, झारखंड में ट्रक निर्माण इकाई की संभावनाओं पर चर्चा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now