लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण का मतदान समाप्त , देश भर की 58 सीटों पर 57.7 फीसदी मतदान , शहरी मतदाताओं ने फिर किया निराश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 25, 2024

VIP Voters

रांचीः लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए मतदान समाप्त हो गया है। इस चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 58 सीटों पर मतदान हुआ । 58 सीटों पर 57.7 फीसदी मतदान हुआ । इस चरण में 889 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे, जिनमें मनोज तिवारी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, महबूबा मुफ्ती, मनोहर लाल खट्टर, कन्हैया कुमार और बांसुरी स्वराज शामिल हैं।

कहां कहां थे चुनाव

इस चरण में दिल्ली की सभी सात सीटें, बिहार की आठ, झारखंड की चार, ओडिशा की छह, हरियाणा की सभी 10 सीटें, उत्तर प्रदेश की 14 और पश्चिम बंगाल की आठ सीटों पर वोटिंग हुई । जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी सीट पर तीसरे चरण में चुनाव स्थगित कर दिया गया था, इस सीट पर भी मतदान आज हो रहा है। दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रही हैं, और सभी की निगाहें इसी पर टिकी हुई हैं। भाजपा ने दिल्ली में केवल मौजूदा सांसद मनोज तिवारी को फिर से उम्मीदवार बनाया है, बाकी सभी सीटों पर नए उम्मीदवार उतारे हैं।

See also  Fourth Phase: झारखंड में चौथे चरण में शाम 5 बजे तक 63.14 % वोटिंग, बिहार में 54.14 प्रतिशत मतदान

धोनी ने डाला वोट

China में मस्जिदों से क्यों गायब हो गए गुंबद ? चीन की कम्यूनिस्ट सरकार ने मस्जिदों को ‘पैगोडा’ में क्यों दिया बदल?

Hardik Pandya गंवा सकते हैं अपनी 70% संपत्ति, Natasa Stankovic के साथ तलाक की अफवाह; IPL में भी चल रहा है खराब वक्त

लोकसभा चुनाव का छठा चरण की वोटिंग सात राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीटों पर मतदान हो रहा है

१. बिहार: वाल्मिकी नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान, महाराजगंज
2. हरियाणा: अंबाला, कुरूक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुड़गांव, फरीदाबाद
3. झारखंड: गिरिडीह, धनबाद, रांची, जमशेदपुर
4. ओडिशा: संबलपुर, क्योंझर, ढेंकनाल, कटक, पुरी, भुवनेश्वर
5. उत्तर प्रदेश: सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आज़मगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही
6. पश्चिम बंगाल: तमलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुरा, बिष्णुपुर
7. दिल्ली: चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली

See also  लोकसभा उम्मीदवार को लेकर BJP ने जारी की दूसरी सूची, धनबाद और चतरा को लेकर सस्पेंश बरकरार

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now