बिहार कैबिनेट की बैठक में 23 एजेंडों पर मुहर, राज्य के विकास को लेकर प्रधानमंत्री के प्रति जताया गया आभार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 12, 2026

बिहार कैबिनेट की बैठक में 23 एजेंडों पर मुहर, राज्य के विकास को लेकर प्रधानमंत्री के प्रति जताया गया आभार

पटनाः मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में 23 एजेंडों पर मुहर लगी है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद मीडिया बीफिंग करने आये और कैबिनेट बैठक में हुए फैसलों की जानकारी दी।

बैठक में डिप्टी सीएम समेत तमाम विभागों के मंत्री मौजूद रहे।कैबिनेट बैठक के बाद सीएम ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार से बिहार का सर्वांगिण विकास हो रहा है। सम्राट चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ”बिहार मंत्रिपरिषद ने पीएम मोदी के प्रति अपना आभार जताया है। 12 वर्षों से बिहार के विकास के लिए कृतज्ञता जतायी गई है। भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा, इसमें बिहार की अहम भूमिका होगी।

 

See also  लोहरदगा शहर में दिनदहाड़े खत्री ज्वेलरी शॉप में रिवाल्वर तानकर लूट की कोशिश, दुकानदार ने दिखाई बहादुरी, अपराधियों से हथियार छीनकर लूट की कोशिश को किया नाकाम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now