लुगू बाबा के पूजन-दर्शन को जुटे दो लाख संथाली श्रद्धालु

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 26, 2023

बोकारो : बेरमो अनुमंडल अंतर्गत गोमिया प्रखंड के ललपनिया स्थित संथालियों के प्रमुख धर्मस्थल लुगूबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ में रविवार को लुगू बाबा के पूजन-दर्शन को करीब दो लाख श्रद्धालु पहुंच गए हैं। संथालियों के इस महान तीर्थ स्थल पर पूजन महोत्सव शुरु हो गया है। लुगूबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ में दो दिवसीय 23वां अंतरराष्ट्रीय संथाल सरना धर्म महासम्मेलन सोमवार को होगा। यहां पिछले तीन दिनों से झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ व असम सहित अन्य जगहों के भक्तों का जत्था पहुंच रहा है। जत्थे में शामिल महिला-पुरुषों व वृद्ध-वृद्धाओं ने छरछरिया झरना (सीता नाला)में स्नान कर सात किलोमीटर ऊंची खड़ी चढ़ाई चढ़कर लुगू पहाड़ पर पुनाय थान में अपने आराध्य देव लुगू बाबा व लुगू आयो की पूजा-अर्चना की।

— पारपंरिक वस्त्रों व संथाली साहित्य की दुकानों में उमड़ रही भीड़ : लुगूबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ परिसर धर्म महासम्मेलन के दौरान आयोजित मेले में सैकड़ों अस्थायी दुकान सजाई गई हैं। उनमें पारंपरिक वस्त्रों, वाद्य यंत्रों, संथाली साहित्य जुड़ी किताब आदि की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इस दो दिवसीय राजकीय महोत्सव में 27 नवंबर को झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शिरकत करेंगे। वह दोरबारी चट्टान स्थित लुगूबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ एवं पुनाय थान में पूजा-अर्चना करने के बाद दीप जलाकर धर्म महासम्मेलन का शुभारंभ करेंगे।

See also  रांची से लापता 11 साल की नेहा टोप्पो का 6 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पुलिस ने रखा 21000 का इनाम

पुनाय थान मंदिर में सात देवी-देवताओं की होती पूजा : लुगूबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ के दोरबारी चट्टान स्थित पुनाय थान (मंदिर) में सात देवी-देवताओं की पूजा होती है। सबसे पहले पाहन यहां मारंग बुरु की पूजा कराते हैं। उसके बाद लुगूबुरु, लुगू आयो, घंटाबाड़ी गो बाबा, कुड़ीकोन बुरु, कपसा बाबा व बीरा गोसाईं की पूजा की जाती है।

वर्ष-2001 में की गई लुगूबुरु घंटाबाड़ी धोरामगढ़ की स्थापना : ललपनिया स्थित संथालियों के धर्मस्थल लुगूबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ की स्थापना वर्ष-2001 में की गई। उसके बाद धोरोमगढ़ समिति के अध्यक्ष बबुली सोरेन व सचिव लोबिन मुर्मू ने अपने सहयोगियों के साथ झारखंड के विभिन्न जिलों में जाकर उसका प्रचार-प्रसार किया। परिणामस्वरूप, संथालियों के लिए यह विश्व प्रसिद्ध धर्मस्थल के रूप में विख्यात हो गया। वर्ष-2018 में राज्य सरकार ने यहां कार्तिक पूर्णिमा में होने वाले सरना धर्म महासम्मेलन को राजकीय महोत्सव का दर्जा दिया।

लुगूबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ में आयोजित दो दिवसीय धर्म महासम्मेलन में रविवार तक दो लाख से अधिक श्रद्धालु देश-विदेश से पहुंच चुके हैं। उनमें झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ व असम सहित नेपाल व भूटान के भी श्रद्धालु हैं। बांग्लादेश व मिजोरम से भी श्रद्धालुओं का जत्था यहां पहुंचने वाला है।
– बबुली सोरेन, अध्यक्ष, लुगूबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगढ़

See also  बिहार में पास्ता खाने से 7 लोगों की तबीयत बिगड़ी, पिता-पुत्र की मौत, 5 की हालत गंभीर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now