Viral Video: गर्लफ्रेंड को टंकी पर लेटा कर बाइक चला रहा था आशिक, रोमांस के चक्कर में दांव पर लगाई जान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 24, 2025

jan-se-jayada-romance-ha-pyara

डेस्कः आजकल सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिसे देखकर हम आवाक रह जाते हैं। कई बार ऐसा वीडियो सामने आता है, जिसको करने के लिए युवा अपनी जान जाने का जोखिम उठाते नजर आते हैं। देश और राज्य में सड़क सुरक्षा के लिए ट्रैफिक नियम बनाए गए हैं। इन नियमों का उद्देश्य यह है कि सड़क पर चलने वाले हर व्यक्ति की जान सुरक्षित रहे।

लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं, जो इन नियमों को तोड़ना अपनी बहादुरी या स्टाइल समझते हैं। वे जान-बूझकर नियमों को नजरअंदाज करते हैं और खतरनाक तरीके से गाड़ियां चलाते हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं, जिनमें वे स्टंट करते हुए दिखाई देते हैं। कोई बाइक पर खड़ा होकर करतब करता है तो कोई तेज रफ्तार कार के बोनट पर चढ़कर वीडियो बनवाता है। कुछ लोग तो प्यार के चक्कर में स्टंट करते हैं, जिससे खुद की और दूसरों की जान खतरे में डाल देते हैं।

See also  राजेश ठाकुर को कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाया गया केशव कमलेश को मिला झारखंड की कमान

निगरानी ने अंचल निरीक्षक और CI को 3 लाख घूस के साथ पकड़ा, जमीन के दाखिल-खारिज के लिए ले रहे पैसे

हाल ही में, एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में एक युवक बाइक चला रहा है और उसके साथ उसकी गर्लफ्रेंड भी है। लेकिन लड़की नॉर्मल तरीके से बाइक की पिछली सीट पर नहीं बैठी है। वह बाइक की टंकी पर पीठ के बल लेटी हुई है और अपने पैरों से उस लड़के को पकड़ रखा है।

इस खतरनाक पोजिशन में वह लड़का बिना किसी डर के बाइक चला रहा है। हैरानी की बात यह है कि दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ है। अब जरा सोचिए, अगर बाइक का संतुलन थोड़ा भी बिगड़ जाए या कोई दूसरी गाड़ी सामने आ जाए तो कितना बड़ा हादसा हो सकता है।

बक्सर में बालू के लिए खूनी जंग, एक ही परिवार के 3 लोगों की गोली मारकर हत्या

See also  BIT पटना के 17वें वार्षिक एथलेटिक मीट का हुआ भव्य शुभारंभ

इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों को साफ समझ आता है कि कुछ लोग अपने इमोशन्स में इस कदर बह जाते हैं कि उन्हें अपनी और दूसरों की जान की भी परवाह नहीं रहती। यह केवल एक स्टंट नहीं, बल्कि कानून और सुरक्षा नियमों को तोड़ना है। ऐसे वीडियो देखकर कुछ लोग प्रभावित भी हो सकते हैं और इस तरह की हरकत दोहराने की कोशिश कर सकते हैं।

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक यूजर ने लिखा, “लगता है एक्सीडेंट से डर नहीं लगता है, इन लोगों को।” दूसरे यूजर ने लिखा, “इनका प्यार पुलिस ही उतार सकती है।” एक और यूजर ने लिखा, “इन्हीं हरकतों की वजह से ये लोग मार खाते हैं, लेकिन उनको बिल्कुल भी समझ में नहीं आता है।”

किसने रची झारखंड में ‘शराब घोटाले’ की साजिश? ACB की जांच में बड़ा खुलासा, विनय चौबे से होगी पूछताछ

See also  पाकिस्तानी 'डोनाल्ड ट्रंप' सड़क पर बेच रहा खीर, गा रहा पंजाबी गाने; VIDEO
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now