पटनाः बिहार के रोहतास में शुक्रवार को पटना से आई विजलेंस की टीम ने फिल्मी अंदाज में घुसखोर डाटा ऑपरेटर को गिरफ्तार किया। घूसखोर डाटा ऑपरेटर को 14,000 रुपये के साथ उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। सबसे बड़ी बात यह है कि यह घूसखोर डाटा ऑपरेटर पिछले तीन दिनों से विजिलेंस की टीम को लगातार चकमा दे रहा था, लेकिन आखिरकार शुक्रवार को निगरानी के हत्थे चढ़ गया।
कप सिरप सिंडिकेट के खिलाफ ED की कार्रवाई, रांची सहित 25 ठिकानों पर चल रही है छापेमारी
घूसखोर डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार: दरअसल निगरानी की टीम ने अकोढीगोला के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रणव कुमार के डाटा ऑपरेटर चंदन कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। वह एक शिक्षक से वेतन निर्धारण के लिए 14 हजार रुपए लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद टीम उसे पटना लेकर चली गई है।
BEO फरार: वहीं ऑपरेटर की गिरफ्तारी की भनक लगते ही बीईओ फोन बंद कर फरार हो गए हैं। हालांकि निगरानी की टीम ने डेहरी स्थित गांधीनगर में उनके आवास पर दबिश दी पर वह नहीं मिले।
बिहार की महिला जज समेत 4 महिलाओं से की करोड़ों की ठगी, रॉ अधिकारी बनकर प्रेम जाल में फंसाया
शिक्षकों से वेतन निर्धारण के लिए घूस: निगरानी के डीएसपी विंध्याचल प्रसाद ने बताया कि अकोढीगोला के शिक्षक सुनील कुमार ने निगरानी में शिकायत की थी कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रणव कुमार क्षेत्र के 10 शिक्षकों के वेतन निर्धारण के लिए 15 हजार रुपए की मांग कर रहे हैं। अंततः 14 हजार रुपए में बात तय हो गई है। इसके बाद आज सुबह जब प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के डाटा ऑपरेटर चंदन शर्मा अपने आवास पर शिक्षक से 14 हजार रुपए रिश्वत ले रहे थे, तभी निगरानी की टीम ने उन्हें दबोच लिया।
बिहार के कई जिलों में लुढ़का पारा, कोहरा का कहर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
विशिष्ट शिक्षक की शिकायत पर कार्रवाई: बाद में निगरानी की टीम डेहरी स्थित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रणव कुमार के आवास पर भी पहुंची, लेकिन शिक्षा पदाधिकारी अपना मोबाइल स्विच ऑफ करके वहां से गायब पाए गए। शिक्षक सुनील कुमार की मानें तो वह अकोढीगोला के मध्य विद्यालय बांका में पोस्टेड हैं।बीईओ अपने डाटा ऑपरेटर के माध्यम से विशिष्ट शिक्षकों के वेतन निर्धारण के एवज में घूस की मांग कर रहे थे।

