बैलेंस देख गिनती भूल गया; बिहार में मजदूर के खाते में आए 10 लाख करोड़, फ्रीज हो गया अकाउंट

bank-account

जमुईः राजस्थान के जयपुर में प्लंबर का काम करने वाले बिहार के जमुई जिले के एक मजदूर के खाते में अचानक किसी तकनीकी खामी की वजह से 100 लाख खरब से अधिक रुपए आ गए। रकम 37 डिजिट में थी। इस बात की जानकारी मजदूर टेनी मांझी को मंगलवार सुबह तब मिली जब उसने अपने मजदूर पिता को इलाज के लिए पैसे भेजने की खातिर अपने अकाउंट का बैलेंस चेक किया।

अकाउंट में बैलेंस देखकर उसके होश उड़ गए। इस बात की जानकारी टेनी ने तत्काल जमुई थाना के अचहरी में रह रहे अपने पिता कालेश्वर मांझी को दी। पिता ने पुत्र के मोबाइल में रुपयों का स्क्रीनशॉट आसपास के लोगों को दिखाया तो सब चौंक पड़े। उसके पिता के घर लोगों की भीड़ जमा होनी शुरू हो गई। आखिरकार मामला साइबर थाना तक पहुंच गया।

बिहार में एनकाउंटर, पुलिस ने कुख्यात भुवर को मारी गोली; 3 जिलों में एक दर्जन से अधिक केस थे दर्ज

See also  ट्रेन के वॉशरूम में गद्दा डालकर सो गया, टॉयलेट नहीं मानो केबिन हो; वायरल वीडियो पर मजेदार कमेंट्स

साइबर थाना के डीएसपी राजन कुमार ने बताया कि यह टेक्निकल फॉल्ट है। जांच की जा रही है। आयकर विभाग को सूचना दी गई है। जयपुर में रह रहे मजदूर टेनी मांझी से जब बात की गई तो उसने बताया कि उसने मुंबई के कोटक महिंद्रा बैंक में उसने अपना खाता खुलवाया था।

मंगलवार की सुबह अचानक जब पिता को दवाई के लिए पैसे भेजने के लिए अकाउंट चेक किया तो उसके खाते में 100135600000000500100235600000028884 रुपए बैलेंस दिखाई दिया। उसने बताया कि ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं होने के कारण उसे पता ही नहीं चल सका कि उसके खाते में कितना पैसा है। कुछ ही देर बाद उसके खाते को बैंक ने फ्रीज कर दिया। जब पिता को दवा के लिए पैसे भेजने वह बैंक पहुंचा तो खाता फ्रीज मिला।

दरभंगा के DMCH कैंपस में छात्र की हत्या; लव मैरिज से नाराज ससुर ने मारी गोली

यूपी में महिला अधिकारी से यौन शोषण के केस में बड़ा ऐक्शन, डिप्टी कमिश्नर समेत 7 अफसर सस्पेंड

See also  Diwali Muhurat: पुष्य नक्षत्र में दिवाली की खरीदारी सबसे उत्तम, 10 दिन में खरीदारी के आठ शुभ मुहूर्त

बच्चे से बुजुर्ग तक सभी रात में जाते थे ‘स्कूल’, गजब थी शिबू सोरेन की वह पहल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now