विधायक अंबा प्रसाद महिलाओं के साथ खेत में उतरी, करने लगी धान रोपाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 9, 2024

विधायक अंबा प्रसाद महिलाओं के साथ खेत में उतरी, करने लगी धान रोपाई

हजारीबाग: बड़गांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद बारिश के धान रोपाई कर रही महिलाओं के बीच खेत में पहुंची और धान रोपाई करने लगी। बड़कागांव प्रखंड के कांडतरी पंचायत स्थित महुदी गांव से अपने काफिल के साथ गुजर रही अंबा ने महिलाओं को खेत में काम करते हुए देख। इसके बाद वो अपनी गाड़ी से उतर गई और महिलाओं के बीच पहुंच गई।

मैनहर्ट कंपनी ने विधायक सरयू राय पर लगाया 100 करोड़ के मानहानि का दावा, कंपनी को बदनाम करने का आरोप
महिलाओं के साथ धान रोपाई के दौरान अंबा ने कहा कि किसानों के बीच रहने जैसा सुख और कही नहीं है। वो अन्नदाता है, उनकी मेहनत की वजह से ही हमारा देश और समाज चल रहा है। किसानों के बीच रहने और उनके साथ काम करने से हमेशा प्रेरणा मिलती है। किसानों का हाथ बटाने जैसा सुख कुछ भी नहीं है। खेतों में काम करना प्रकृति की पूजा करने जैसा है।

See also  असम के जोरहाट विमान हादसे में IAF के 5 जवान शहीद, बिहार के लाल दानिश आलम ने भी दिया बलिदान

Lohardaga के भंडरा थाना प्रभारी से मारपीट, चट्टी साप्ताहिक बाजार में जवान से राइफल छीनने की कोशिश, पुलिस की तैयारियों पर भी उठे सवाल
दरअसल, अंबा प्रसाद महुदी पहाड़ बुढ़वा महादेव प्रांगण से ट्रांसफार्मर उद्घाटन करने के बाद ग्राम महुदी पहुंची थी। वहां से लौटते समय उनकी नजर अचानक खेतोंं में धान की रोपाई करती महिलाओं पर पड़ी। इसके बाद विधायक ने माथे पर टोकरी लेकर किसान व महिलाओं के साथ धान के पौधों की रोपाई की। बता दें कि विधायक अक्सर ही किसी न किसी चीजों को लेकर सुर्खियों में रही है।विधायक ने बताया कि किसान और उनके लहलहाते खेत,कृषि कार्य को करते हुए किसानों के बीच रहने का जो आत्मीय सुख है,वो शायद कहीं और नहीं है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now