विधायक कमलेश सिंह और उनके बेटे सूर्या हुसैनाबाद में BJP नेताओं के भारी विरोध के बावजूद बीजेपी में हुए शामिल

विधायक कमलेश सिंह और उनके बेटे सूर्या हुसैनाबाद में BJP नेताओं के भारी विरोध के बावजूद बीजेपी में हुए शामिल

रांची: हुसैनाबाद से एनसीपी अजीत पवार गुट के विधायक और पूर्व मंत्री कमलेश सिंह ने शुक्रवार को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कमलेश सिंह और उनके बेटे सूर्या को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। मिलन समारोह में मौजूद असम के मुख्यमंत्री और झारखंड बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी हेमंता बिस्व सरमा ने बीजेपी का पट्टा पहनाकर कमलेश सिंह का स्वागत किया।

कमलेश सिंह नहीं ले पाएं BJP की सदस्यता, हुसैनाबाद विधायक के विरोध में बीजेपी नेताओं ने दी इस्तीफा देने की धमकी
हुसैनाबाद विधाानसभा क्षेत्र के बीजेपी नेताओं के लगातार विरोध के बावजूद कमलेश सिंह बीजेपी में शामिल हो गए। गुरूवार को भी हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के सात बीजेपी मंडल अध्यक्षों ने एक साथ बैठक कर कमलेश सिंह को बीजेपी में नहीं शामिल करने की मांग की। उन्होने आरोप लगाया कि कमलेश सिंह ने पिछले पांच सालों में हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र में कई बीजेपी कार्यकर्ताओं को झूठे केस में फंसाकर जेल भेजा, वो लगातार बीजेपी का नुकसान कर रहे थे, उनके अधीन काम नहीं किया जा सकता। मंडल अध्यक्षों ने यहां तक कह दिया था कि अगर कमलेश सिंह बीजेपी में शामिल होते है तो वो सामूहिक इस्तीफा दे देंगे और कोई दूसरा रास्ता चुनने के लिए भी मजबूर हो सकते है। यही नहीं 2019 में कमलेश सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बीजेपी नेता विनोद सिंह के साथ हुसैनाबाद में बीजेपी के सभी दावेदारों ने एकजुटता दिखाते हुए कमलेश सिंह को बीजेपी में लाने का विरोध किया लेकिन इसके बावजूद शुक्रवार को बाबूलाल मरांडी ने कमलेश सिंह को हेमंता बिस्व सरमा की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता दिलाई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now