अमेरिका के कब्जे में वेनजुएला के राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी, अब वॉरशिप से USA ले जा रहे सैनिक

डेस्कः वेनजुएला पर हुए अमेरिकी हमले को लेकर पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया आ गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट कर इस हमले की पुष्टि कर दी है। ट्रंप के मुताबिक, अमेरिका ने शनिवार रात वेनेजुएला की राजधानी काराकस समेत चार बड़े शहरों को निशाना बनाकर कार्रवाई की।इतना ही नहीं, ट्रंप ने एक चौंकाने वाला दावा भी किया है। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनकी पत्नी के साथ गिरफ्तार कर देश से बाहर ले जाया गया है। वेनेजुएला से पकड़े गए राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को एक वॉरशिप के जरिये अमेरिका ले जाया जा रहा है।जहां उनपर मुकदमा चलेगा। सीएनएन ने एक रिपोर्ट में कहा है कि अमेरिकी सैनिक जब काराकस में ऑपरेशन अंजाम दे रहे थे मादुरो और उनकी पत्नी अपने बेडरूम में थे।
ट्रंप ने क्या कहा है?
अमेरिका ने शनिवार रात को वेनेजुएला की राजधानी काराकस समेत 4 शहरों को निशाना बनाया है। इनमें काराकास के अलावा मिरांडा, अरागुआ और ला ग्वायरा शामिल हैं। अमेरिका ने इन राज्यों के सैन्य ठिकानों पर 7 हवाई हमले किए. पहला हमला स्थानीय समय के मुताबिक रात करीब 2 बजे हुआ। संयुक्त राज्य अमेरिका ने एक बड़े और निर्णायक सैन्य अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है।वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को अमेरिकी आर्मी की डेल्टा फोर्ट ने वेनेजुएला की राजधानी काराकस से उठा लिया है।trump truth social venezuela
ट्रंप ने कहा है कि ये कार्रवाई वेनेज़ुएला के खिलाफ की गई, जिसमें देश के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनकी पत्नी सहित गिरफ्तार कर देश से बाहर ले जाया गया। यह पूरा ऑपरेशन अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर किया गया और इसे बेहद गोपनीय और रणनीतिक तरीके से अंजाम दिया गया।CNN के अनुसार FBI एजेंटों की एक टीम अमेरिकी स्पेशल ऑपरेशन फोर्सेज के साथ थी, जिन्होंने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ा। अब मादुरो को न्यूयॉर्क ले जाने की योजना बनाई जा रही है, जहां मैनहट्टन फेडरल कोर्ट में उन पर आरोप लगाए जाएंगे। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मादुरो और उनकी पत्नी को वॉरशिप के जरिये अमेरिका ले जाया जा रहा है।

बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्ताफिजुर रहमान IPL 2026 से हो बाहर, BCCI ने शाहरुख खान के KKR को दिया आदेश
डट कर जवाब देगा वेनेजएला- निकोलस
हमले के बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने बयान जारी कर कहा था कि हमलों का डटकर जवाब दिया जाएगा। मादुरो ने देशभर में इमरजेंसी घोषित कर दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका तख्तापलट करना चाहता है, ताकि वेनेजुएला के तेल और खनिज संसाधनों पर कब्जा कर सके। अमेरिका ने यह हमला ऐसे समय में किया है, जब दोनों देशों के बीच टकराव बढ़ा हुआ है। अमेरिका ने वेनेजुएला के पास समुद्र में सैनिक, विमान और युद्धपोत तैनात कर रखे हैं। बीते 4 महीने में अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला की कई नावों हमले किए हैं। इसमें 100 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। अमेरिका का दावा है कि वे ड्रग तस्करी में शामिल थीं।

छत्तीसगढ़ में 14 माओवादी ढ़ेर, सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुए दो अलग-अलग मुठभेड़

अमेरिका ने अपने नागरिकों को तुरंत वेनेजुएला छोड़ने को कहा
अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए वेनेजुएला की यात्रा नहीं करने की एडवाइजरी जारी की है।इसमें अमेरिकी नागरिकों से कहा गया है, ‘वेनेजुएला की यात्रा न करें और न ही वहां ठहरें, क्योंकि वहां आपको गलत तरीके से हिरासत में लेकर प्रताड़ित किया जा सकता है।आपका अपहरण हो सकता है या स्थानीय कानूनों का आपके खिलाफ गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। इस समय वेनेजुएला में अमेरिकी नागरिकों के खिलाफ अपराध, नागरिक अशांति और खराब स्वास्थ्य व्यवस्था का खतरा बहुत अधिक है। वेनेजुएला में रहने वाले सभी अमेरिकी नागरिकों और वैध स्थायी निवासियों को तुरंत वहां से निकलने की सलाह दी जाती है।’

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now