- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्ताफिजुर रहमान IPL 2026 से हो बाहर, BCCI ने शाहरुख खान के KKR को दिया आदेश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 3, 2026

बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्ताफिजुर रहमान IPL 2026 से हो बाहर, BCCI ने शाहरुख खान के KKR को दिया आदेश

डेस्कः बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले और हत्या के खिलाफ पूरे भारत में आक्रोश देखा जा रहा है। अब इसका असर खेल के मैदान पर भी देखने को मिल रहा है। बीसीसीआई ने एक बड़ा फैसला लेते हुए बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने का फैसला किया है। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि मौजूदा परिस्थितियों में बीसीसीआई ने केकेआर को अपने स्क्वॉड से बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया है। KKR ने हालिया ऑक्शन में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को 9.20 करोड़ रुपये की मोटी रकम देकर खरीदा था।

वेनेजुएला पर अमेरिका का हमला, रक्षा मंत्री के घर और मिलिट्री बेस को बनाया निशाना
KKR को BCCI का आदेश
BCCI सचिव ने शनिवार 3 जनवरी को मीडिया को दिए एक बयान में बोर्ड के आदेश की जानकारी दी। सैकिया ने कहा, “BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, “हाल में चल रहे घटनाक्रमों को देखते हुए BCCI ने फ्रेंचाइजी KKR को बांग्लादेश के उनके एक खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज़ करने का निर्देश दिया है”। हालांकि, BCCI ने फ्रेंचाइजी को ये भी कहा है कि वो बांग्लादेशी खिलाड़ी के बदले जो भी रिप्लेसमेंट प्लेयर लेकर आना चाहेंगे, उसकी उन्हें पूरी इजाजत मिलेगी।

See also  देखिए रामजन्म भूमि में प्राण प्रतिष्ठा होनेवाले भगवान राम की मूर्ति की पहली तस्वीर

 

केंद्र सरकार ने X को लिखी चिट्ठी, ग्रोक से अश्लील कंटेंट हटाने के निर्देश, रिपोर्ट भी मांगी
शाहरुख और KKR पर फूटा फैंस का गुस्सा
BCCI का ये आदेश हालिया घटनाक्रम के बाद आया है, जहां सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक पर मुस्तफिजुर रहमान को IPL में शामिल करने का विरोध हो रहा था। असल में पिछले कुछ हफ्तों में बांग्लादेश में एक-एक कर कई हिंदुओं को चुन-चुनकर वहां की बहुसंख्य मुस्लिम आबादी ने बेदर्दी से मौत के घाट उतारा है। इसके बाद से ही देश में बांग्लादेश के खिलाफ गुस्से का माहौल है।
ऐसे में जब ऑक्शन में कोलकाता ने मुस्तफिजुर को खरीदा, तब से ही इसका विरोध होने लगा था। खास तौर पर KKR और इसके मालिक शाहरुख खान को सोशल मीडिया पर लोगों से जमकर भला-बुरा सुनना पड़ा था। वहीं हाल ही में BJP के नेता संगीत सोम ने तो शाहरुख खान को गद्दार तक कह दिया था। लगातार बढ़ते विरोध के कारण BCCI को आखिरकार ये फैसला लेना पड़ा।
क्या टीम इंडिया करेगी बांग्लादेश का दौरा?
हालांकि, इसने अब ये सवाल भी खड़ा कर दिया है कि क्या भारत और बांग्लादेश के बीच इस साल के अंत में होने वाली सीरीज जारी रहेगी या उसे भी रद्द किया जाएगा। एक दिन पहले ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ऐलान किया था कि अगस्त-सितंबर के महीने में भारतीय टीम 3 वनडे और 3 टी20 मैच की सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगी। ये दौरा वैसे तो पिछले साल होना था लेकिन तब बांग्लादेश में जारी बवाल और हिंसा के दौर के कारण दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड ने इसे 2026 के लिए टाल दिया था। अब इस सीरीज के भविष्य पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now