यादव जी की लव स्टोरी पर बवाल,घूसखोर पंडत के बाद नया विवाद

यादव जी की लव स्टोरी पर बवाल,घूसखोर पंडत के बाद नया विवाद

डेस्कः इन दिनों फिल्मों के नामों और कहानियों को लेकर जमकर हंगामा देखा जा सकता है। पहले नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर विरोध देखा गया, अब इसी कड़ी में एक नई फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ विवादों में आ गई है।उत्तर प्रदेश में 27 फरवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर जबरदस्त विवाद खड़ा हो गया है।

‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’; SC की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार
यादव समुदाय के लोगों ने किया प्रदर्शन
मामला यूपी के संभल जिले से सामने आया है। जहां यादव समुदाय के लोगों ने फिल्म के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। बुधवार को संभल में यादव समुदाय के लोगों का गुस्सा सड़कों पर नजर आया। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के पोस्टर जलाए और उन्हें पैरों से रौंदकर अपना विरोध दर्ज कराया। यादव समाज ने फिल्म को ‘लव जिहाद’ से जोड़ते हुए सिनेमाघरों में रिलीज न होने देने की चेतावनी दी है। साथ ही फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग भी की।
यादव समाज की गलत छवि बनाई जा रही
लोगों का आरोप है कि फिल्म का नाम और उसकी कहानी उनके समाज को गलत तरीके से पेश करती है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि फिल्म की कहानी और शीर्षक यादव समाज को निशाना बनाने के लिए तैयार किए गए हैं। इससे समाज की गलत छवि बनाई जा रही है। इसी नाराजगी के चलते लोगों ने सार्वजनिक रूप से पोस्टर जलाकर अपना आक्रोश जाहिर किया।
‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर बवाल
‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। यादव समाज के लोगों ने फिल्म पर आपत्ति जताई है। सिनेमा हॉल संचालकों को चेतावनी दी गई थी कि अगर फिल्म की स्क्रीनिंग की गई तो विरोध और तेज किया जाएगा। कुछ जगहों पर प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग भी की गई है।

See also  पद्मभूषण सिंगर उदित नारायण का Kissing Video देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल, ऐसी प्रतिक्रिया दे रहे हैं नेटिजन्स
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now