यूपी पुलिस भर्ती: दौड़ में 12 से अधिक महिला अभ्यर्थी बेहोश, 5 के पैर में फ्रैक्चर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 11, 2025

police-recruitment

डेस्कः मुरादाबाद में 9वीं वाहिनी पीएसी में आयोजित हुई पुलिस कांस्टेबल भर्ती दौड़ परीक्षा में 500 अभ्यर्थियों को सम्मलित होना था, लेकिन उसके स्थान पर 478 ने ही दौड़ में प्रतिभाग किया। मैदान में दौड़ लगाते हुए 12 से युवतियां गिरकर चोटिल हो गईं। कई बेहोश भी हो गईं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें पांच छात्राओं के पैर में फ्रैक्चर हो गया। एक छात्रा की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

सोमवार सुबह 9वीं वाहिनी पीएसी के मैदान का नजारा एकदम बदला हुआ था। दौड़ परीक्षा में शामिल होने के लिए मंडलभर से पहुंचीं लड़कियों में गजब का उत्साह दिखा। सुबह चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को मैदान के भीतर एंट्री दी गई। जिसके बाद दौड़ कराई गई। 500 महिला अभ्यर्थियों को दौड़ परीक्षा में शामिल होना था, इसके स्थान पर 478 ने ही दौड़ में प्रतिभाग किया।

इस दौरान 381 लड़कियों ने समय सीमा के भीतर दौड़कर परीक्षा पास की। 97 लड़कियां समय के भीतर दौड़ पूरी करने में असमर्थ रहीं। 12 से अधिक छात्राएं मैदान में दौड़ लगाते हुए गिरकर बेहोश हो गईं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 5 के पैर में फ्रैक्चर होने पर प्लास्टर चढ़ाया गया है।

See also  विधानसभा चुनाव लड़ने वाले भाजपा नेताओं की पहली सूची में आज, 40 नामों की होगी घोषणा; होल्ड पर पांच सीटें

ऑन डिमांड हो रही दोपहिया वाहनों की चोरी,पश्चिम बंगाल और ओडिशा से भी जुड़े तार

अमरोहा निवासी अंशु निवासी की हालत गंभीर होने पर उसे चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। परीक्षा में सेंधमारी रोकने के लिए भी पुलिस द्वारा जबरदस्त इंतजाम किये गए। डीआईजी मुनिराज जी के अलावा एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने मैदान पर मौजूद रहकर हर गतिविधि पर नजर रखी। मुख्यालय से भी ऑनलाइन मानीटरिंग की गई। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया लगातार 25 फरवरी तक जारी रहेगी। सोमवार को गैरहाजिर लड़कियों को दो दिन का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

रामपुर के भगतपुर टांडा निवासी ऋतु अपने जीजा वीरेंद्र के साथ दौड़ में सम्मलित होने के लिए आई थीं। वीरेंद्र के मुताबिक अस्पताल में एंबुलेंस में दो महिला आरक्षी के साथ चोटिल युवती को भेजा गया, लेकिन उसे गेट पर ही छोड़ दिया गया। जिसके बाद अभिभावकों ने उसे भर्ती कराया। भर्ती होने के बाद पुलिस महकमे से किसी चोटिल अभ्यर्थी की स्थिति जानने का प्रयास तक नहीं किया।

See also  उत्पाद सिपाही बहाली की दौड़ के दौरान हुई मौत को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा, अमर बाउरी ने बताया तुगलकी फरमान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अगवानी के लिए तैयार है रांची, मुख्य सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा

वहीं दो सगी बहन निशा और भावना के पिता जसपाल ने कहा कि अब युवतियां चोटिल हो गई हैं क्या इनको दोबारा अवसर दिया जाएगा। जिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि चोटिल युवतियां स्वस्थ होने के बाद भविष्य में दोबारा परीक्षा दे सकती हैं।

पुलिस भर्ती दौड़ परीक्षा के दौरान कलाई घड़ी पहनना प्रतिबंधित है। परीक्षा में पुरुष अभ्यर्थियों को 25 मिनट में 4.8 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी, जबकि महिला अभ्यर्थियों को 14 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी। अभ्यर्थियों के पैर में चिप लगाई जा रही है जिससे प्रत्येक लैप में उनका समय रिकार्ड किया जा रहा है।

दौड़ के समय चोटिल हुईं 5 युवतियों को एंबुलेंस से आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें अमरोहा निवासी दो सगी बहनें निशा और भावना भी शामिल थीं, जिनके पैर में फ्रैक्चर होने के बाद प्लास्टर चढ़ाया गया है। इसके अलावा आयुषी विश्नोई निवासी अगवानपुर सिविल लाइंस, ऋतु टांडा रामपुर के भी फ्रैक्चर हुआ है।

See also  15 दिन पति, 15 दिन प्रेमी; बीवी के अजीब ऑफर से पंचायत हैरान, 10 बार भाग चुकी है महिला

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, विशेष विमान से पिता को लेकर दिल्ली गए हेमंत सोरेन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now