ऑन डिमांड हो रही दोपहिया वाहनों की चोरी,पश्चिम बंगाल और ओडिशा से भी जुड़े तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 11, 2025

bike-chori

जमशेदपुर पुलिस ने ऐसे अंतरराज्यीय गिरोह के बारे में जानकारी हासिल की है, जो ऑन डिमांड दोपहिया वाहनों की चोरी करता है। घटना को अंजाम देने के बाद गिरोह के सदस्य पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा ले जाकर वाहन बेच देते हैं। इनमें ज्यादातर 100 सीसी के वाहन होते हैं। हाल के दिनों में दबोचे गए गिरोह के सदस्यों के बयान से इसका खुलासा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, वाहन चोर गिरोह पहले ही लोगों से सौदा कर लेता है कि किस तरह के वाहनों की आवश्यकता है। इसके बाद ही वाहनों को शहर में आकर ढूंढता है और उसे उड़ाकर ले जाता है। वाहनों के आने के बाद ही उसके दाम तय किए जाते हैं। बंगाल, ओडिशा के ग्रामीण इलाकों में लगने वाले हाट में अधिकांश चोरी की गाड़ियों का इस्तेमाल होता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अगवानी के लिए तैयार है रांची, मुख्य सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा

See also  गवर्नर के काफिले के पास खड़े शख्स को ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने मारी लात, सस्पेंडः VIDEO

वाहन चोरों से कुछ दुकानदारों का सम्पर्क होता है। वे यह नहीं बताते हैं कि गाड़ी चोरी की है। सिर्फ इतना बताया जाता है कि वाहन के कागजात नहीं हैं। बाइक खरीदने वाले को फाइनांस की गाड़ी बताकर गुमराह करते हैं।

जमशेदपुर में हर साल औसतन होती है 600 दोपहिया वाहनों की चोरी होती है। इनमें सर्वाधिक 100 सीसी वाले वाहन हैं। माइलेज के कारण ही इन वाहनों को चोरी के बाद आसानी से बेचा जा सकता है।

इसलिए वाहन चोरों के बाजार में इसकी मांग अधिक है। डीएसपी सीसीआर ने बताया कि वाहन चोर गिरोह लगातार पकड़े जा रहे हैं। इसमें कई जानकारी पुलिस को मिली है। वाहनों को बंगाल, ओडिशा व अन्य इलाकों में बेचा जाता है।

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, विशेष विमान से पिता को लेकर दिल्ली गए हेमंत सोरेन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now