केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव चलती ट्रेन से लापता, रहस्मय तरीके से दूसरी जगह मिले, हाथ-पैर में थे चोट के निशान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 6, 2025

केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव चलती ट्रेन से लापता, रहस्मय तरीके से दूसरी जगह मिले, हाथ-पैर में थे चोट के निशान

डेस्कः केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव रहस्मय तरीके से ट्रेन से गायब हो गये। दिल्ली से गोंडवाना एक्सप्रेस में सवार होकर वो जबलपुर के लिए निकले थे। लेकिन बीच रास्ते में ही वो गायब हो गए। दमोह स्टेशन पर जब इस बात का खुलासा हुआ तो हड़कंप मच गया।

बिहार के कटिहार जिले में बारातियों से भरी स्कॉर्पियो की ट्रैक्टर से टक्कर, 8 लोगों की मौत; 2 घायल
शनिवार रात केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से रवाना होते समय आखिरी बार देखे गए। जब ट्रेन दमोह स्टेशन पहुंची तो उनका बर्थ खाली पाया गया। इस बात से हड़कंप मंच गया और रेलवे ने अपनी ओर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब तीन घंटे तक ट्रेन और ट्रैक पर सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद 162 किलोमीटर दूर सिरोहा स्टेशन पर जबलपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के कोच बी-3 के बर्थ 57 पर मिले।

Big Breaking: कई इंटरनेशनल एयरलाइन ने पाकिस्तान एयरस्पेस से बनाई दूरी
केंद्रीय मंत्री की खोज पूरी होने के बाद रेलवे ने राहत की सांस ली। जब मंत्री संपर्क क्रांति में मिले तो उनके हाथ और पैर पर चोट के निशान थे। सूत्रों के अनुसार, सुबह 3.45 बजे मंत्री दमोह स्टेशन पर उतरे। तभी उनका शुगर लो हो गया और ट्रेन चलने लगी। ट्रेन में चढ़ते समय मंत्री का पैर फिसला और उन्हे चोट आई। इसी दौरान दूसरे प्लेटफॉर्म पर संपर्क क्रांति आई तो मंत्री उसमे बैठ गए थे।

See also  IAS अधिकारी विनय चौबे और गजेंद्र सिंह से ACB कर रही है पूछताछ, कथित शराब घोटाले में लिया जा रहा है बयान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now