Big Breaking: कई इंटरनेशनल एयरलाइन ने पाकिस्तान एयरस्पेस से बनाई दूरी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 5, 2025

par airspace

नई दिल्ली— पहलगाम टेरर अटैक के बाद अब अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं पर भी दिखने लगा है। कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस — जिनमें एयर फ्रांस, ब्रिटिश एयरवेज, स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस और लुफ्थांसा शामिल हैं — ने सुरक्षा चिंताओं के चलते पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र से गुजरने से फिलहाल परहेज करना शुरू कर दिया है

सूत्रों के अनुसार, एयरलाइंस कंपनियों ने यह फैसला यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया है। इन कंपनियों की उड़ानों को अब वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जा रहा है, जिससे कुछ रूट्स पर उड़ान का समय और ईंधन लागत दोनों बढ़ सकती हैं।

एविएशन विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम अस्थायी हो सकता है, लेकिन अगर भारत-पाक सीमा पर तनाव और बढ़ा तो यह निर्णय लंबे समय तक प्रभावी रह सकता है। पाकिस्तान की ओर से इस पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

See also  धनबाद में BCCL आउटसोर्सिंग में बमबाजी, दहशत में कंपनी के कर्मचारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now