डायन होने के आरोप में दो महिलाओं की हत्या, जमशेदपुर में अंधविश्वास के कारण खौफनाक घटना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 21, 2025

डायन होने के आरोप में दो महिलाओं की हत्या, जमशेदपुर में अंधविश्वास के कारण खौफनाक घटना

जमशेदपुरः जमशेदपुर में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी के श्रीमतडीह गांव से दो महिलाओं की डायन संदेह में हत्या कर दी गयी। जादू-टोना के शक में दो महिला की हत्या कर शव को दफनाने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

‘डॉक्टर डेथ’ की खौफनाक कहानी जानकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे, 50 से ज्यादा हत्या; मगरमच्छों को खिलाता था लाशें
जमशेदपुर के मुसाबनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पारुलिया टोला श्रीमतडीह गांव में दो महिलाओं की अपहरण के बाद हत्या के मामला सामने आया था। इस मामले का खुलासा करते हुए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि बीते 26 अप्रेल को गांव के सोमा बोदरा की दस वर्षीय बेटी की मौत हो गई थी। बच्ची की मौत के बाद परिजनों को शक हुआ की गांव की ही दो महिलाएं ने जादू टोना कर बच्ची की जान ली है।

See also  ऐसा 'भक्त' जो करता है देवी के गहने चोरी....देखिए Live Video

JPSC 11 वीं मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित,11 महीने बाद आया रिजल्ट,डायरेक्ट लिंक से यहां करें चेक
इसी अंधविश्वास में आकर डिबरू हांसदा, सोमा बोदरा, मागु हांसदा, चोटका बोदरा और सांडील पूर्ति ने शक के आधार पर महिलाओं की हत्या की साजिश रची। इसके बाद 14 मई को शाम 7 बजे भोगला पूर्ति के घर के पास दोनों महिलाओं का गला दबाकर उनकी हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद शवों को गांव से दूर पश्चिम दिशा में एक गड्ढा खोदकर दफना दिया।

मई का महीना झारखंड के IAS अधिकारियों के लिए बना काल ! विनय चौबे से पहले छवि रंजन और पूजा सिंघल हो चुकी है गिरफ्तारी
दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने सांडिर पूर्ति, मांगू हांसदा, डिब्रू हांसदा, सोमा बोदरा व चोरका बोदरा को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर दोनों महिलाओं के दफनाये गए शवों को कब्र से निकाला गया। एसडीओ द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी मुसाबनी अंचल अधिकारी हृषिकेश मरांडी की मौजूदगी में वीडियोग्राफी कर शवों को कब्र से निकाला गया।

See also  रुपये निकालने पहुंची बैंक, महिला ने चेक पर जो लिखा, पढ़कर बेहोश हो गया कैशियर!
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now