झारखंड कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, भूपेंद्र मरावी और अवनीश काजला को जिम्मेदारी, बंगाल से अम्बा प्रसाद की छुट्टी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 19, 2026

Avnish kajla, bhoopendra maravi, amba prasad
AICC की नई सूची में झारखंड के लिए दो सचिव नियुक्त, अम्बा प्रसाद समेत आठ नेताओं को सचिव पद की जिम्मेदारी से किया गया मुक्त; तत्काल प्रभाव से लागू होगा फैसला

नई दिल्ली: कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की कवायद के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) में सचिवों की नई नियुक्तियों और जिम्मेदारियों का पुनर्गठन किया है। पार्टी अध्यक्ष की मंजूरी से महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने 19 नवंबर 2026 को इस संबंध में प्रेस रिलीज जारी की है। इस सूची में झारखंड को लेकर भी महत्वपूर्ण बदलाव सामने आया है। AICC सचिवों की नई सूची में झारखंड की जिम्मेदारी भूपेंद्र मरावी और अवनीश काजला को दी गई है। वहीं, पार्टी ने पूर्व AICC सचिवों की सूची में झारखंड की अम्बा प्रसाद का नाम शामिल करते हुए उनके योगदान की सराहना की है।

झारखंड में संगठन मजबूत करने की चुनौती

कांग्रेस के इस फैसले को झारखंड में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भूपेंद्र मरावी पहले से ही झारखंड कांग्रेस के सह-प्रभारी के रूप में संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। मई 2026 में प्रदेश कांग्रेस की नई समितियों की घोषणा के दौरान भी वह मौजूद थे। अब अवनीश काजला के साथ उन्हें झारखंड की जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस के सामने जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की चुनौती होगी। झारखंड में कांग्रेस, हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार का हिस्सा है। ऐसे में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से राज्य के लिए दो सचिवों की नियुक्ति को संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल के लिहाज से भी देखा जा सकता है।

See also  बीजेपी में कांग्रेस की सेंधमारी, पूर्व मंत्री और विधायक जेपी पटेल ने कमल छोड़कर थामा कांग्रेस का हाथ

 

अम्बा प्रसाद का नाम विदाई सूची में

इस फेरबदल में झारखंड की पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद का नाम भी चर्चा में है। AICC की ओर से जारी सूची में उन आठ नेताओं के नाम शामिल हैं, जिनके सचिव/संयुक्त सचिव के रूप में योगदान के लिए पार्टी ने आभार जताया है।\ अम्बा प्रसाद बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से 2019 में विधायक चुनी गई थीं। 2024 के विधानसभा चुनाव में वह अपनी सीट बरकरार नहीं रख सकीं। इसके बाद भी वह कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय रही हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now