झारखंड सरकार के दो मंत्रियों को मिली जान से मारने की धमकी, सुदिव्य सोनू और इरफान अंसारी को दिया 24 घंटे का समय

झारखंड सरकार के दो मंत्रियों को मिली जान से मारने की धमकी, सुदिव्य सोनू और इरफान अंसारी को दिया 24 घंटे का समय

रांचीः झारखंड सरकार के दो मंत्रियों को जान से मारने की धमकी दी गई है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर वीडियो वायरल हो रहा है। गिरिडीह के रहने वाले अंकित मिश्रा ने फेसबुक पर वीडियो डालकर सुदिव्य कुमार सोनू और इरफान अंसारी को धमकी दी है।

बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार और विधायक कृष्ण मुरारी पर हमला, एक किलोमीटर तक भागकर बचाई जान
झारखंड सरकार में नगर विकास एवं उच्च शिक्षा मंत्री सह गिरिडीह विधायक और स्वास्थ्य मंत्री सह जामताड़ा विधायक को गिरिडीह के बभनटोली मोहल्ले के रहने वाले अंकित मिश्रा ने 24 घंटे के अंदर जान से मारने की धमकी देकर सनसनी फैला दी है।

बिहार के डिप्टी सीएम और मंत्री फिर आपस में भिड़े, अशोक चौधरी और विजय सिन्हा के बीच तनानती तू-तू, मैं-मैं पर उतरी
युवक का सम्बन्ध लौरेन्स बिश्नोई गैंग से जुड़े
इस युवक का दावा है कि उसका सम्बन्ध कुख्यात अपराधी लौरेन्स बिश्नोई गैंग से है और उसने उपरोक्त दोनों मंत्रियों को जान से मारने की कसम खाई है की 24 घंटा के अंदर उड़ा देगें। युवक ने बताया कि कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई के साथ उनका भाईचारा संबंध है, उन्होंने खुद सोशल मीडिया फेसबुक पर वीडियो साझा कर धमकी दी है।इसके साथ ही युवक ने बताया कि झारखंड स्वास्थ्य मंत्री सह जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी और नगर विकास व उच्च शिक्षा मंत्री सह गिरीडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू दोनों से उसका पर्सनली विवाद है।

टाटानगर रेलवे स्टेशन के पार्किंग में अवैध वसूली, 5 घंटे की पार्किंग के लिए मांगे 5310 रुपये
युवक ने कहा 24 घंटे के अंदर उड़ा देगें
इसे लेकर जान से मारने की धमकी दी है, वहीं युवक अंकित मिश्रा ने सोशल मीडिया पर कहा है की अगर स्वास्थ्य मंत्री सह जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी और नगर विकास मंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री सह गिरीडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू से मांफी की मांगने की बात कही है।इस पूरे मामले में युवक ने यह भी कहा है की अगर माफी मांग लेते हैं तो छोड़ देगें, यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, युवक की इस धमकी से चारों तरफ सनसनी फैल गई है।इसके बाद गिरिडीह के SDPO जितवाहन उरांव ने कहा है कि उन्हें भी वीडियो मिला है और पुलिस मामले की छान-बीन कर रही है, धमकी देने वाला युवक जल्दी ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now