टाटानगर रेलवे स्टेशन के पार्किंग में अवैध वसूली, 5 घंटे की पार्किंग के लिए मांगे 5310 रुपये

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 27, 2025

टाटानगर रेलवे स्टेशन के पार्किंग में अवैध वसूली, 5 घंटे की पार्किंग के लिए मांगे 5310 रुपये

जमशेदपुरः रेलवे स्टेशन पर पार्किंग के नाम पर जबरन और अवैध वसूली का एक हैरान करने वाला मामला टाटानगर के रेलवे स्टेशन पार्किंग से सामने आया है। मंगलवार को एक गाड़ी से 5 घंटे की पार्किंग के लिए 5310 रुपये वसूले। पार्किंग में अवैध वसूली को लेकर जबदस्त हंगामा हुआ। लोगों ने ठेकेदार पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए अपना विरोध दर्ज किया।

बस ऑनर एसोसिएशन ने सभी जिलों के SP को लिखी चिट्ठी, अवैध वस्तुओं की तस्करी रोकने के लिए दिया ये सुझाव
इस पूरे मामले पर रेलवे ठेकेदार के कर्मचारियों ने कहा कि इस बार लगभग 3 करोड़ का टेंडर करीब 7 करोड़ रुपये में लिया गया है। कानून के तहत ही इस तरह पैसों की वसूली की जा रही है। कर्मचारियों की बात सुनने के बाद जोरदार हंगामा हुआ, लेकिन पार्किंगकर्मी अपनी बात पर अड़े रहे। इसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने आरपीएफ थाने में शिकायत दर्ज करायी। इस पूरे मामले पर रेलवे प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है।

See also  जमशेदपुर में गैंगस्टर रहे अमरनाथ सिंह के भाई की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

जमशेदपुर का आतंकी हैदर इंटरपोल के रडार पर, जारी किया गया रेड कॉनर नोटिस
धड़ल्ले से हो रही हजारों रुपये की वसूली
मंगलवार को भारतीय रेल के एक्स एकाउंट रेल “मदद” पर मंगलवार को एक यात्री ने टाटानगर स्टेशन में अधिक पार्किंग वसूली की शिकायत की। जिसके अनुसार, 9 अगस्त की देर रात 1 घंटा 49 मिनट की पार्किंग के लिए उनसे 1770 रुपये वसूले गये।

जमशेदपुर में हाई टेंशन टावर पर चढ़ी प्रेमिका, बोली – “प्रेमी आएगा तभी उतरूंगी”
रेल प्रशासन और RPF को है सब जानकारी!
टाटानगर स्टेशन के बाहर विरोध कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि रेल प्रशासन और आरपीएफ की शह पर यात्रियों और उनके परिजनों से पार्किंग का मनमाना रेट वसूला जा रहा है। मंगलवार को दिन में 11:40 बजे पार्किंग में गाड़ी लगायी गयी और शाम 4:31 बजे निकाली गयी। 4:51 घंटे की पार्किंग के लिए 5310 रुपए वसूले गये।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now