इजराइल दूतावास के दो कर्मचारियों की अमेरिका में हत्या, हमलावर अरेस्ट, कस्टडी में लगाए ‘फ्री फिलिस्तीन’ के नारे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 22, 2025

इजराइल दूतावास के दो कर्मचारियों की अमेरिका में हत्या, वॉशिंगटन में Jewish Museum के बाहर गोलीबारी

डेस्कः अमेरिका के वाशिंगटन में यहूदी संग्रहालय के पास गोलीबारी में इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की मौत हो गई है, ये जानकारी एपी ने गृह सुरक्षा मंत्री के हवाले से दी. अधिकारियों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार रात वाशिंगटन डीसी में यहूदी म्यूजियम में एक कार्यक्रम चल रहा था. इस कार्यक्रम का आयोजन अमेरिकी यहूदी समिति ने किया था. तभी बाहर कुछ अज्ञातों ने गोलीबारी कर दी. इस घटना में इज़रायली दूतावास के दो कर्मचारियों की मौत हो गई. घटना की जांच अब FBI की जॉइंट टेरिरिज्म टास्क फोर्स रही है.

Viral Video: टॉयलेट की टंकी से फुफकारते निकले जहरीले सांप, दर्जनों सांप को ऐसे देख कांप जाएगा कलेजा

यह गोलीबारी जिस Jewish म्यूजियम के बाहर हुई है, वहां एक कार्यक्रम हो रहा था, जिसका आयोजन अमेरिकी Jewish समिति ने किया था. एफबीआई की ज्वॉइंट टेररिज्म टास्कफोर्स इस घटना की जांच कर रही है.टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर को फिलहाल डिटेन कर लिया गया है. उसने कस्टडी में Free Palestine के नारे भी लगाए

See also  पटना एयरपोर्ट पर यात्री के हैंड बैग में कारतूस मिलने से हड़कंप, CISF ने दबोचा

Indigo की फ्लाइट का आगे का हिस्सा टूटा, सैकड़ों लोगों की जान अटकी, फिर ऐसे विमान ने किया इमरजेंसी लैंडिंग

होमलैंड सिक्योरिटी विभाग की मंत्री क्रिस्टी नोएम ने बताया कि वॉशिंगटन डीसी में Jewish म्यूजियम के पास इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की मौत हो गई.हम सक्रियता से इसकी जांच कर रहे हैं और इस संबंध में और जानकारी मिलने पर शेयर करेंगे. पीड़ितों के परिवारों के लिए दुआ करे. हम हत्यारों को कटघरे में लाकर खड़ा करेंगे.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now