मुंह से लिखता है फैजानुल्लाह
फैजानुल्लाह ने गुरुवार को झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी पढ़ाई और परीक्षा में सफलता के बारे में बताया। फैजानुल्लाह का नामांकन गोड्डा के यूएचएस शिवाजीनगर में रहा है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फैजानुल्लाह के पढ़ाई के प्रति समर्पण, मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति की सराहना की। उन्होंने छात्र को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उसका हौसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से फैजानुल्लाह को हरसंभव मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने फैजानुल्लाह की सफलता को समावेशी शिक्षा, दृढ़ इच्छाशक्ति और दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

हेमंत सोरेन ने हौसला बढ़ाया
मो. फैजानुल्लाह की पढ़ाई झारखंड सरकार की समावेशी शिक्षा व्यवस्था के तहत होम-बेस्ड एजुकेशन (Home-Based Education–HBE) के माध्यम से संचालित हुई। इस व्यवस्था और अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने जैक की मैट्रिक परीक्षा में 93.8 प्रतिशत अंक हासिल कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।
इस मुलाकात के दौरान राज्य सरकार के कई मंत्री और विधायक भी उपस्थित रहे।






