मयंक सिंह के बाद अब गैंग्स ऑफ वासेपुर वाले प्रिंस खान की तलाश, रेड कॉर्नर नोटिस जारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 24, 2025

मयंक सिंह के बाद अब गैंग्स ऑफ वासेपुर वाले प्रिंस खान की तलाश, रेड कॉर्नर नोटिस जारी

रांचीः गैंगस्टर मयंक सिंह के अजरबैजान से सफल प्रत्यर्पण के बाद झारखंड एटीएस की टीम ने अन्य कुख्यात अपराधियों की तलाश तेज कर दी है। विदेश में बैठकर झारखंड में अपराधिक गिरोह का संचालन करने वाले अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दुबई में रहकर झारखंड में अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंग्स ऑफ वासेपुर के प्रिंस खान के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया गया है।

गैंगस्टर मयंक सिंह को रांची लेकर पहुंची ATS की टीम, अजरबैजान से प्रत्यर्पण कर लाया गया झारखंड
विदेश में बैठ भारत में फैला रहा खौफ
झारखंड पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन चुके गैंग्स ऑफ वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किए हुए डेढ़ साल से अधिक समय बीत चुका है। प्रिंस खान के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने की वजह से उसकी गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई है। जैसे ही वह गिरफ्तार होगा, उस पर भी मयंक के जैसे ही प्रत्यार्पण की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस के अनुसार, रेट कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद अगर वह दुबई से भागकर किसी अन्य देश में जाना चाहेगा तब ही पकड़ा जाएगा। हालांकि पिछले डेढ़ साल से प्रिंस खान ने हवाई यात्रा नहीं की है। इसी वजह से वह पकड़ा नहीं जा पाया है। धनबाद के गैंग्स आफ वासेपुर से जुड़े प्रिंस खान दुबई से ही अपने गैंग का संचालन कर रहा है। प्रिंस खान को लेकर इंटरपोल के द्वारा इसकी जानकारी यूएई और नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल को भी दी गई है। दुबई में प्रिंस खान की तलाश जारी है।

See also  Breaking News: खनिज और खदानों पर राज्य सरकारें भी लगा सकेगी टैक्स, सु्प्रीम कोर्ट के 9 जजों के संवैधानिक बेंच का 8:1 से फैसला, माले विधायक ने किया स्वागत

रिम्स-2 की जमीन पर हल चलाने को लेकर चंपाई सोरेन हाउस अरेस्ट! पूर्व मुख्यमंत्री ने किया दावा
मोस्ट वांटेड हैं प्रिंस खान
धनबाद के गैंग्स ऑफ वासेपुर से जुड़े प्रिंस खान एक कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं।सीबीआई के अनुरोध पर इंटरपोल ने धनबाद जिला में दर्ज केस में रेड कार्नर नोटिस जारी किया था। जबकि एटीएस थाने में दर्ज केस में पूर्व में ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। साल 2021 के बाद से ही प्रिंस खान पुलिस को चकमा देकर विदेश में रह रहा है।झारखंड एटीएस की जांच में यह बात भी सामने आ चुकी है कि प्रिंस खान फरारी के दौरान शारजहां और दुबई जैसे शहरों में देखा गया है। आखिरी बार प्रिंस खान का लोकेशन दुबई का आया था। पासपोर्ट रद्द होने के बाद वह दुबई में ही फंसा हुआ है। मो. हैदर खान के नाम से बने प्रिंस खान के पासपोर्ट को झारखंड पुलिस की पहल पर रद्द कराया जा चुका है।

See also  प्रिंस खान के नाम पर रांची के कारोबारी से मांगी गई 5 करोड़ की रंगदारी, परिवार को जान से मारने की दी धमकी

बीजेपी के पूर्व विधायक संजीव सिंह की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के अस्पताल में कराया गया भर्ती
प्रिंस खान के अलावा कुछ अन्य गैंगस्टर भी है विदेश में
झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि प्रिंस खान के अलावा कुछ और ऐसे अपराधी भी हैं जो झारखंड से ताल्लुक रखते हैं और विदेश में बैठकर झारखंड में आतंक फैला रहे हैं। हालांकि डीजीपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि मयंक सिंह का प्रत्यार्पण प्रिंस खान जैसे अपराधियों के लिए एक सबक है। जब हम मयंक सिंह को अजरबैजान से पकड़कर भारत ला सकते हैं तो प्रिंस खान जैसे अपराधियों को भी विदेश से पकड़ कर भारत लाया जाएगा और उन्हें यहां की अदालत में सजा दिलवाई जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now