- Advertisement -
CM-Foundation daybannerCM-Foundation daybanner

जेपीएससी परीक्षा घोटालाः बंद मकान में रातभर बैठकर 12 अभ्यर्थियों ने लिखे थे FRO परीक्षा के जवाब, AI से लिखवाए गए उत्तर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 27, 2026

जेपीएससी परीक्षा घोटालाः बंद मकान में रातभर बैठकर 12 अभ्यर्थियों ने लिखे थे एफआरओ परीक्षा के जवाब, AI से लिखवाए गए उत्तर

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के अधीन संचालित फॉरेस्ट रेंज अफसर (एफआरओ) व सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) की परीक्षा में जमकर धांधली हुई थी।
पूरे मामले की जांच कर रही सीआईडी ने जांच में पाया है कि उक्त दोनों ही परीक्षाओं की मुख्य परीक्षा में रातू रोड के एक गुप्त ठिकाने पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) व किताबों की मदद से सेटिंग वाले अभ्यर्थियों की कापियां लिखी गई थीं।

सीआईडी ने गिरफ्तार अभ्यर्थी पंकज प्रसून ने एजेंसी को कई अहम जानकारियां दी है और बताया है कि उसने चचेरे भाई संजीत के माध्यम से रवि मास्टर गिरोह को पांच लाख रुपये नकद दिया था। वॉट्सएप चैट को भी मिटा दिया था। उसने स्वीकार किया है कि प्रारंभिक परीक्षा पास कराने के लिए उसने अपने चचेरे भाई और सह आरोपित संजीत कुमार के कहने पर अपना आवेदन व प्रवेश पत्र सौंपा था।

रातू रोड के बंद मकान में रात भर लिखवाये गये उत्तर
सीआइडी की जांच में सामने आया है कि एफआरओ मुख्य परीक्षा के बाद करीब 12 अभ्यर्थियों को अचानक सूचना दी गयी कि उन्हें शाम में एक निर्धारित स्थान पर पहुंचना है। इसके बाद सभी रांची के रातू रोड पहुंचे। वहां एक व्यक्ति उन्हें पार्क के पास स्थित मकान में ले गया।

See also  पूर्व डीजी आशा सिन्हा के बेटे से मांगी रंगदारी, रांची के अरगोड़ा थाने में मामला दर्ज

मकान के एक कमरे में पंकज प्रसून, ऋतिक रोशन समेत करीब एक दर्जन अभ्यर्थियों को बैठाया गया. कमरे में किताबों का ढेर लगा था। अभ्यर्थियों के मोबाइल फोन बंद करा दिये गये और उन्हें लैपटॉप उपलब्ध कराया गया। जांच के अनुसार, सभी को जेपीएससी मुख्य परीक्षा की असली उत्तरपुस्तिकाएं दी गयी थीं। हालांकि, उत्तरपुस्तिकाओं के पहले पन्ने गायब थे. इसी पन्ने पर अभ्यर्थी का नाम, विवरण और रोल नंबर दर्ज होता है। इसके बाद सामान्य अध्ययन और वैकल्पिक प्रश्नपत्र-1 व 2 के उत्तर किताबों और एआइ की मदद से तैयार किये गये. पूरी रात उत्तर लिखने का काम चला।

चचेरे भाई के जरिये नेटवर्क तक पहुंचा था पंकज
पंकज प्रसून ने सीआइडी को दिये बयान में बताया कि सरकारी अधिकारी बनने के लिए उसने शॉर्टकट का रास्ता चुना था। वह अपने चचेरे भाई और सह-आरोपी संजीत कुमार के जरिये इस नेटवर्क तक पहुंचा था। संजीत ने उसे भरोसा दिलाया था कि परीक्षा में सफल कराने की जिम्मेदारी रवि मास्टर उर्फ रवि शंकर कुमार और धर्मेंद्र कुमार के नेटवर्क की है।प्रारंभिक परीक्षा पास कराने के लिए पंकज ने अपने आवेदन और एडमिट कार्ड की प्रति संजीत को सौंपी थी। जांच के अनुसार, मुख्य परीक्षा के दिन 11 फरवरी 2026 को कथित तौर पर पूरी योजना को अंजाम दिया गया।

See also  चिड़ियाघर में बड़ी घटना, बाघ के बाड़े में पहुंच गई लड़की; देखें फिर क्या हुआ... VIDEO

20 घंटे तक बंद रहा मोबाइल, सीडीआर से मिले सुराग
सीआइडी की जांच में पंकज के मोबाइल फोन का समय भी अहम साक्ष्य बना है। उसका मोबाइल 11 फरवरी को शाम 3:58 बजे बंद कराया गया था। अगले दिन यानी 12 फरवरी को शाम 5:32 बजे के बाद ही फोन दोबारा चालू हुआ। सीडीआर से भी इसकी पुष्टि हुई है। जांच एजेंसी के अनुसार, इसी अवधि में अभ्यर्थियों को रातू रोड स्थित मकान में रखकर उत्तरपुस्तिकाएं भरवायी गयी थीं। इस दौरान पंकज, संजीत और रवि मास्टर के बीच लगातार फोन पर बातचीत हुई थी।

डिलीट चैट और मास्टर लिस्ट से खुला नेटवर्क
पंकज के मोबाइल की जांच में डिलीट किये गये व्हाट्सएप चैट और एक ‘मास्टर लिस्ट’ भी मिली है। जांच के अनुसार, पंकज ने लेन-देन और संपर्क से जुड़े साक्ष्य मिटाने के लिए चैट डिलीट कर दिये थे।हालांकि, 16 सितंबर 2026 के रिमांड आदेश और सीआइडी के पास मौजूद कॉल डिटेल रिकॉर्ड से जांच एजेंसी को कई अहम जानकारियां मिलीं।

See also  गुमला में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

संजीत कुमार की ओर से दी गयी एक सूची में पंकज प्रसून का नाम भी दर्ज मिला। इससे सीआइडी को उन अभ्यर्थियों के बारे में जानकारी मिली, जिनकी परीक्षा में कथित तौर पर सेटिंग करायी गयी थी। अब एजेंसी वित्तीय लेन-देन और जेपीएससी से मिले परीक्षा संबंधी रिकॉर्ड का विश्लेषण कर सिंडिकेट के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक में भी मिला था ऐसा पैटर्न
जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितता की जांच कर रही सीआइडी को जेएसएससी सीजीएल-2023 पेपर लीक मामले में भी इसी तरह का पैटर्न मिला था। सितंबर 2024 में परीक्षा से पहले पटना के एक अपार्टमेंट में 25 से 30 अभ्यर्थियों को जुटाया गया था। वहां तीन सेट में प्रश्नों के उत्तर रटाये गये थे।साक्ष्य मिटाने के लिए कागजात जला दिये गये थे। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में नियुक्त सफल अभ्यर्थी अजय कुमार को मुख्य बिचौलिया बताया गया था।सीआइडी ने इस मामले में 5200 पन्नों की पूरक चार्जशीट अदालत में दाखिल की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now