- Advertisement -
CM-Foundation daybannerCM-Foundation daybanner

पूर्वी सिंहभूम में इंस्टाग्राम चलाने पर बेटी की हत्या, मां-बाप ने बंद खदान में फेंक दिया, दो दिन बाद मिला शव

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 27, 2026

पूर्वी सिंहभूम में इंस्टाग्राम चलाने पर बेटी की हत्या, मां-बाप ने बंद खदान में फेंक दिया, दो दिन बाद मिला शव

पूर्वी सिंहभूम: बेटी का इंस्टाग्राम चलाना पिता को ऐसा नागवार गुजरा कि उसने पत्नी संग मिलकर अपने लाडो की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बंद खदान में फेंककर झूठी कहानी रची। पुलिस की जांच में पूरे प्रकरण का खुलासा हुआ। मामला कमलपुर थाना क्षेत्र के लायाडीह का है। गुरुवार को पुलिस ने 14 वर्षीय कनकलता मुर्मू की हत्या के मामले में उसके पिता रवींद्र मुर्मू और मां सुमानी मुर्मू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि रवींद्र और सुमानी ने मिलकर 10 नवंबर को घर में ही डंडे से सिर पर वार कर बेटी की हत्या कर दी थी। इसके बाद देर रात शव को गांव की बंद पत्थर खदान के गहरे पानी में फेंक दिया था। करीब 10 दिनों की जांच और पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझाई।

विवाद के बाद दिया घटना को अंजाम
थाना प्रभारी धनंजय पासवान के अनुसार, कनकलता गेरुवाला उत्क्रमित मध्य विद्यालय में आठवीं कक्षा की छात्रा थी। इंस्टाग्राम चलाने को लेकर पिता उससे नाराज थे। इसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ, जिसके बाद रवींद्र मुर्मू ने पत्नी सुमानी मुर्मू के साथ मिलकर कनकलता के सिर पर डंडे से वार किया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद दोनों ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और रात के अंधेरे में उसे लायाडीह स्थित महीनों से बंद पत्थर खदान के गहरे पानी में फेंक दिया। इसके बाद बेटी के लापता होने की कहानी बनाकर घटना छिपाने का प्रयास किया। परिजनों ने इसकी सूचना न तो गांव के प्रधान-मुखिया को दी और न ही पुलिस को।

See also  बिहार में प्यून से अकाउंटेंट बने शख्स ने खड़ा कर लिया करोड़ों का साम्राज्य, 2 करोड़ का बंगला, थार और जेवरात देखकर EOU के अधिकारी हैरान

छह घंटे तक जाम रही थी टाटा-काटिन मुख्य सड़क
कनकलता की मौत के विरोध में 14 नवंबर को ओड़िया पंचायत के ग्रामीणों ने कमलपुर थाना के समीप टाटा-काटिन मुख्य सड़क को करीब छह घंटे तक जाम रखा था। ग्रामीण बंद पत्थर खदान की घेराबंदी और मृतका के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए थाना प्रभारी धनंजय पासवान ने ग्रामीणों के साथ वार्ता की थी। वार्ता के दौरान तत्काल 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई थी, जबकि आपदा प्रबंधन विभाग से चार लाख रुपये मुआवजा दिलाने पर सहमति बनी थी।

तीन दिन बाद मिला शव
13 नवंबर को लायाडीह स्थित बंद पत्थर खदान के गहरे पानी से कनकलता का शव बरामद किया गया था। शव मिलने की खबर फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और पुलिस को घेर लिया। ग्रामीणों ने क्षेत्र की बंद पत्थर खदानों की घेराबंदी करने, खदान मालिक को घटनास्थल पर बुलाने और मृतका के परिजनों को मुआवजा देने की मांग उठाई थी।

See also  राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए तेजस्वी यादव, राहुल की जीप को चलाते नजर आए तेजस्वी

दोबारा पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात स्वीकारी
इस मामले में पुलिस ने पिता रवींद्र मुर्मू के बयान पर 14 नवंबर को अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। हालांकि, माता-पिता के व्यवहार को लेकर पुलिस को संदेह हुआ था। ठोस साक्ष्य नहीं मिलने के कारण उस समय तत्काल कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद पुलिस ने करीब दस दिनों तक मामले की गहन जांच की। गांव के लोगों समेत कई संदिग्धों से पूछताछ की गई और तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर माता-पिता से दोबारा पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

पूर्वी सिंहभूम के एसपी ग्रामीण शुभम कुमार खंडेलवाल ने बताया कि इंस्टाग्राम चलाने से नाराज होकर माता-पिता ने नाबालिग की हत्या की थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now