रांची में थाना से 200 मीटर की दूरी पर हुई दो गुटों की भिड़त, जमकर चले लात-घूंसे, बरसते रहे डंडे और कुर्सियां

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 9, 2025

रांची में थाना से 200 मीटर की दूरी पर हुई दो गुटों की भिड़त, जमकर चले लात-घूंसे, बरसते रहे डंडे और कुर्सियां

रांचीः राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र इलाके के तुलसी चौक स्थित पुराना हाईकोर्ट के पास सोमवार देर शाम उसक वक्त तनाव का माहौल बन गया जब दो गुटों के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस हिंसक झड़प में कई लोग घायल हो गए, जिसमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना डोरंडा थाना से करीब 200 मीटर की दूरी पर घटी।
पुलिस ने अब तक की कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक अन्य आरोपी आरिफ पुलिस को आते देख घर की छत से कूद गया, जिससे उसका पैर टूट गया।उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस इलाके में दबिश देकर मारपीट में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

विनय चौबे को लेकर ACB का नया खुलासा, निलंबित IAS ने ससुर के नाम पर अशोक नगर में खरीदा मकान
हटिया डीएसपी पीके मिश्रा ने बताया कि यह विवाद सज्जू और अली गुट के बीच का है। दोनों गुटों का पुराना आपसी विवाद रहा है. इससे पहले भी इनके बीच गोलीबारी की घटना हो चुकी है। उस समय पुलिस ने गोलीबारी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल से छूटने के बाद एक बार फिर दोनों गुट आमने-सामने आ गए और झगड़ा मारपीट तक पहुंच गया।इस दौरान जमकर डंडे और कुर्सियां सहित अन्य चीजों से एक दूसरे पर हमला किया गया। जमकर लात-घूसा चलता रहा और दस मिनट तक पूरा इलाका युद्ध के मैदान जैसा लग रहा था।

See also  झारखंड सरकार नई दिल्ली में आयोजित करेगी ‘नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन',जुटेंगे देश-विदेश के दिग्गज उद्योगपति व नीति निर्धारक,IPRD की ओर से दिया गया न्योता

SSC CGL Result 2025: जेएसएससी सीजीएल का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें पूरी लिस्ट
डीएसपी के अनुसार, आरोपी अली पुराना क्रिमिनल है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।उसने कब्जे वाली एक जमीन पर अवैध रूप से बाउंड्री वॉल खड़ी कर रखी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस बाउंड्री को भी तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि विवाद को बढ़ने से रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

हेमंत कैबनेट में 33 एजेंडों पर लगी मुहर, धान खरीद के लिए 48 करोड़ 60 लाख की स्वीकृति
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों गुटों के आपराधिक इतिहास को देखते हुए पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ जारी है ताकि मारपीट में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके। हटिया डीएसपी पीके मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में तनाव फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी पुलिस को दें। इस घटना ने एक बार फिर डोरंडा इलाके में सक्रिय आपराधिक गुटों की गतिविधियों पर सवाल खड़ा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

See also  रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन पर IT छापेमारी में मिली गड़बड़ियां, 200 करोड़ की नकदी का हिसाब नहीं दे पाई कंपनी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now