रांचीः झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC CGL Result Out) संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा (CGL) 2023 के परिणाम का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। हाई कोर्ट द्वारा परिणाम पर लगी रोक हटाए जाने के कुछ ही घंटों बाद, JSSC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजे घोषित कर दिए हैं।

हेमंत कैबनेट में 33 एजेंडों पर लगी मुहर, धान खरीद के लिए 48 करोड़ 60 लाख की स्वीकृति
यह फैसला झारखंड हाई कोर्ट द्वारा सीजीएल पेपर लीक मामले में दिया गया, जिससे रिजल्ट जारी होने का रास्ता साफ हो गया। अदालत ने स्पष्ट आदेश दिया था कि परिणाम पर जारी रोक को हटाया जा रहा है, और JSSC आगे की चयन प्रक्रिया पूरी कर सकता है।अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते है।

10 उम्मीदवारों का रिजल्ट रोका गया
हाईकोर्ट के निर्देश के बाद जारी करना पड़ा परिणाम
झारखंड हाईकोर्ट ने 3 दिसंबर 2025 को W.P.(PIL) No. 5717/2024 और W.P.(S) No. 1476/2025 पर सुनवाई करते हुए आयोग को स्पष्ट निर्देश दिया था कि वह CGL-2023 का फाइनल परिणाम प्रकाशित करे और राज्य सरकार को सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए थे। हाईकोर्ट ने आदेश की धारा 153 (ii) में कहा था कि “आयोग अंतिम परिणाम प्रकाशित करे और राज्य सरकार सफल अभ्यर्थियों को संबंधित पदों पर नियुक्त करे”। इसी आदेश के अनुपालन में JSSC ने 8 दिसंबर को परिणाम जारी कर दिया।




