विनय चौबे को लेकर ACB का नया खुलासा, निलंबित IAS ने ससुर के नाम पर अशोक नगर में खरीदा मकान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 8, 2025

निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका पर सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट 31 जुलाई को करेगी अगली सुनवाई

रांचीः भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जांच में पता चला है कि आईएएस विनय कुमार चौबे ने अशोक नगर में अपने ससुर के नाम पर 20 डिसमिल जमीन खरीदी थी, जिसके लिए तीन करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। यह जमीन 28 जुलाई 2021 को पंजीकृत हुई थी। एसीबी चौबे और उनके परिवार की विदेश यात्राओं की भी जांच कर रही है और उनसे पूछताछ जारी है।

SSC CGL Result 2025: जेएसएससी सीजीएल का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें पूरी लिस्ट
शराब और जमीन घोटाले से जुड़े मामलों की जांच के दौरान एसएन त्रिवेदी के नाम पर अशोक नगर में मकान खरीदने से संबंधित जानकारी मिली है. जांच में पाया गया है कि NRI अमिताभ नारायण से 28 जुलाई 2021 को इस जमीन को खरीदा गया है। जमीन का क्षेत्रफल करीब 20 डिसमिल है और खरीद बिक्री से संबंधित सेल डीड का नंबर 4932 है। अमिताभ फिलहल USA में रहते हैं. उनके पिता का नाम स्वर्गीय पांडेय सुरेंद्र नारायण है।

See also  झारखंड शराब घोटाले में CSMCL के MD अरूणपति त्रिपाठी का दावा,'मैंने विनय चौबे को नहीं दिए ₹5 करोड़'

हेमंत कैबनेट में 33 एजेंडों पर लगी मुहर, धान खरीद के लिए 48 करोड़ 60 लाख की स्वीकृति
खरीद से संबंधित प्रारंभिक जांच के दौरान यह पाया गया है कि जमीन के बदले करीब तीन करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। विक्रेता अमिताभ नारायण को जमीन के बदले रकम का भुगतान विनय चौबे और उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता के खाते से किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।विनय चौबे और उनके पारिवारिक सदस्यों की विदेश यात्रा से जुड़े मामलों की जांच के दौरान यह पाया गया है कि वर्ष 2023 में चौबे के पारिवारिक सदस्यों ने इटली की यात्रा की थी। इसके अलावा भी विनय चौबे के पारिवारिक सदस्यों की एक नियमित अंतराल पर विदेश यात्रा से संबंधित ब्योरे मिले हैं।

बिहार-झारखंड में कड़ाके की ठंड, 3.5 पहुंचा गुमला में तापमान, जानिये आज कैसा रहेगा मौसम
जांच में पाया गया है कि एक बार चौबे के परिवार ने दुबई की यात्रा के लिए टिकट बनवाया था। लेकिन यात्रा करने के बदले टिकट को रद्द करा दिया और पैसे वापस ले लिये। चौबे व पारिवारिक सदस्यों की विदेश यात्राओं के लिए खरीदे गये टिकटों और भुगतान की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी लेने के लिए ट्रैवल एजेंसियों को पत्र लिखा गया है।

See also  निलंबित IAS विनय चौबे को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने हजारीबाग जमीन घोटाले में दी सशर्त जमानत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now