आदिवासी महिला मंत्री पर 1000 करोड़ के घूसखोरी का आरोप, जल जीवन मिशन घोटाला, PMO ने मांगी रिपोर्ट

डेस्कः मध्यप्रदेश की राजनीति में बड़ा भूचाल तब आया जब राज्य की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) मंत्री और आदिवासी नेता संपतिया उईके पर जल जीवन मिशन के तहत 1000 करोड़ रुपए की कमीशनखोरी के गंभीर आरोप लगे। यह आरोप पूर्व विधायक किशोर समरीते ने लगाए हैं, जिनकी शिकायत के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद मध्यप्रदेश सरकार ने स्वयं ही अपनी मंत्री के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं।

नाग-नागिन के साथ रात भर सोती रही बच्ची, गर्दन में लिपटा देख उड़ गए मां-बाप के होश
क्या है पूरा मामला? 12 अप्रैल 2025 को किशोर समरीते ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आरोप लगाए कि जल जीवन मिशन के 30,000 करोड़ रुपये में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। उनका दावा है कि मंत्री संपतिया उईके ने इसमें से 1000 करोड़ रुपये रिश्वत के तौर पर लिए। इसके अलावा मंडला, बैतूल और बालाघाट के कार्यपालन यंत्रियों पर भी मोटी रिश्वत वसूली के आरोप लगाए गए।

तेलंगाना फैक्ट्री ब्लास्ट: 2 KM तक धमाके की गूंज, फैक्टरी के उड़ गए परखच्चे ; हादसे में 37 की मौत और 12 लापता 

समरीते का आरोप है कि कई स्थानों पर बिना कार्य हुए भुगतान कर दिया गया। उदाहरणस्वरूप बैतूल में 150 करोड़ और प्रमुख अभियंता बीके सोनगरिया द्वारा कथित तौर पर 2000 करोड़ रुपये का कमीशन वसूला गया। साथ ही 7000 फर्जी कार्य पूर्णता प्रमाणपत्र केंद्र सरकार को भेजे गए, जिनके आधार पर भुगतान हुआ।

11वीं सिविल सेवा परीक्षा में अनियमितता का आरोप, गवर्नर ने कार्रवाई का दिया निर्देश, रघुवर दास ने की दी शिकायत

शिकायत में कहा गया है कि बैतूल जिले में 150 करोड़ रुपए की राशि बिना किसी कार्य के निकाल ली गई, जबकि छिंदवाड़ा और बालाघाट में भी इसी प्रकार की अनियमितताओं के साक्ष्य मिले हैं। मंडला जिले के कार्यपालन यंत्री पर मंत्री के लिए घूस संग्रह करने का आरोप लगाया गया है।

मां-बेटे ने मिलकर किया कांड, चुपके से बेच दी भारतीय वायुसेना की जमीन, 28 साल बाद खुलासा
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट लिखकर प्रदेश की भाजपा सरकार को एक बार फिर घोटाले की सरकार कहकर निशाना साधा है, उन्होंने लिखा- जनता को न नल मिला, न जल, मिला तो सिर्फ घोटालों का दल। जल जीवन मिशन के 30,000 करोड़ रुपये में से 1,000 करोड़ रुपये के कमीशन की शिकायत अप्रैल में सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय तक गई, जिसमें मंत्री संपतिया उइके और अफसरों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now