नीतीश कैबिनेट की बैठक में 24 एजेंडों पर लगी मुहर, मां सीता की जन्मभूमि पुरौनाधाम के लिए 882 करोड़ की स्वीकृति

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 1, 2025

नीतीश कैबिनेट की बैठक में 24 एजेंडों पर लगी मुहर, मां सीता की जन्मभूमि पुरौनाधाम के लिए 882 करोड़ की स्वीकृति

पटनाः मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 24 एजेंडों पर मुहर लगी। बिहार में फिल्म कलाकारों के लिए पेंशन की स्वीकृति कैबिनेट ने दी। माता सीता की जन्मभूमि पुरौनाधाम के लिए नीतीश कैबिनेट ने खजाना खोला और उसके विकास के लिए 882 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी।


नाग-नागिन के साथ रात भर सोती रही बच्ची, गर्दन में लिपटा देख उड़ गए मां-बाप के होश
इसी के साथ बिहार में मुख्यमंत्री गुरु शिष्य परंपरा योजना शुरू की जाएगी। इसके लिए 2025-26 में एक करोड़ 11 लाख 60000 रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। यह योजना परंपरागत विधाओं और हुनर को आगे बढ़ाने के लिए बनाई गई है।केंद्र प्रायोजित नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025- 26 के लिए 3635. 15 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है।मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत इंटर्नशिप की राशि दी जाएगी।

पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप
चतुर्थी कृषि रोड मैप योजना के तहत सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के कार्यान्वयन की स्वीकृति मिली है। बामेती एवं जिला स्तरीय कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण को वित्तीय वर्ष 2025 -26 के लिए 80 करोड़ 99 लाख ₹20000 की स्वीकृति है।चतुर्थ कृषि रोड मैप के तहत केंद्र प्रायोजित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत काम होंगे। मिट्टी जांच प्रयोगशाला की स्थापना के लिए 2025-26 में 30 करोड़ 49 लाख 37 227 रुपए की स्वीकृति दी गयी है। बिहार विधानसभा सचिवालय में प्रशासनिक संवर्ग में निदेशक राजीव कुमार का संविदा आधारित नियोजन समाप्त होने के बाद 1-7-2025 से 1 वर्ष के लिए निर्देशक के पद पर संविदा आधारित नियोजन विस्तारित करने की स्वीकृति मिली है।

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी
सेवानिवृत्ति अपर पुलिस अधीक्षक, विशेष कार्य बल रमाकांत प्रसाद की पुनर्नियुक्ति की अवधि 1-7- 2025 से 30.6.2026 तक 1 वर्ष विस्तारित किया जाएगा। बिहार राज्य स्तरीय पंचायती राज संस्थाओं एवं ग्राम कचहरी के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से अनुदान की सुविधा प्रदान किया जाएगा।

 

See also  CCTV में एक और बीजेपी नेता का 'कांड' कैद; महिला को गले लगाने वाले वायरल वीडियो पर दी ये सफाई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now