महाराष्ट्र-हरियाणा से आ जाता है, ऐसे ठेकेदार-इंजीनियर को उल्टा लटकाकर जूते से मारना चाहिए- BJP विधायक सतेंद्र तिवारी के बिगड़े बोल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 22, 2026

महाराष्ट्र-हरियाणा से आ जाता है, ऐसे ठेकेदार-इंजीनियर को उल्टा लटकाकर जूते से मारना चाहिए- BJP विधायक सतेंद्र तिवारी के बिगड़े बोल

डेस्कः गढ़वा से बीजेपी विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी का एक विवादित बयान सामने आया है जिसमें वो ठेकेदार यानी संवेदक और इंजीनियर को उल्टा लटकाकर जूते से मारने की बात कह रहे है। यहीं नहीं झारखंड के बाहर के संवेदक और इंजीनियर पर अपना गुस्सा निकालते नजर आ रहे है।

रांची के Orient Craft में दूसरे दिन भी आंदोलन जारी, हजारों महिलाओं गेट के बाहर धरने पर बैठीं
दरअसल, गढ़वा जिला मुख्यालय में सड़क निर्माण कार्य में हो रही कथित अनियमितताअें और देरी पर विधायक भड़क गए। सत्येंद्र नाथ तिवारी जो खुद ठेकेदार से नेता बने वो अपने ही पूर्व पेशे से जुड़े लोगों को भला-बुरा कहते नजर आ रहे है। विधायक मीडिया में बयान देते हुए कह रहे है कि हमें लगता है ऐसे इंजीनियर, और ऐसे संवेदक, कहां-कहां से संवेदक आ जाता है, महाराष्ट्र से हरियाणा से आया है। इस संवेदक और इंजीनियर दोनों को उल्टा लटका के, जूते से मारना चाहिए। जूता से जितना भी मारियेगा तो कम होगा। इनकी वजह से सभी दुकानदारों को दिक्कत हो रहा है, अगर संवेदक-इंजीनियर पहले के लेवल से दो फीट उंचा सड़क बना देगा तो दुकानदारों को दुकान कबाड़ना पड़ेगा।

See also  लोहरदगाः शहर के लॉज में ही बिताई थी कारोबारी के बेटे ने रात, सुबह लाश मिलने से मची सनसनी

 

रांची में बुधवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, जमीन कारोबारी हत्याकांड के शूटर को लगी गोली
सत्येंद्र नाथ तिवारी विवादित और बरबोले बयानों के लिए जाने जाते है। राजनीति में आने से पहले सत्येंद्र नाथ तिवारी भी संवेदक की ही भूमिका में हुआ करते थे। झारखंड में हुए अलकतरा घोटाले के मामले में उनपर आरोप तय हो चुका है। यह मामला 2003-04 का है, जिसमें उनकी कंपनी कलावती कंस्ट्रक्शन पर फर्जी चालानों के जरिए 2.23 करोड़ रुपये के अवैध भुगतान का आरोप है। तिवारी पर धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के तहत आरोप गठित हुए हैं।इस मामले में वो 2012 में जेल भी जा चुके है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now