ये मेरा आखिरी बुलेटिन है… इसके साथ ही एक और एंकर ने कह दिया इस टीवी चैनल को अलविदा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 22, 2025

nidhi kulpati

डेस्कः एनडीटीवी इंडिया की सबसे पुरानी एंकर निधि कुलपति ने संस्थान को अलविदा कह दिया है । अडाणी की कंपनी बनने के बाद  पुराने और मंझे हुए पत्रकार एक-एक कर के देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान को अलविदा कह रहे हैं । निधि कुलपति ने रात के आठ बजे अपना आखिरी बुलेटिन किया जिसमें उन्होंने दर्शकों से विदाई ली । निधि कुलपति 2003 से एनडीटीवी से जुड़ी थीं। हांलाकि पत्रकारिता जगह में 1991 से वो लगातार काम रही हैं ।

निधि कुलपति की पहचान भारत के उन एंकर्स में होती है जिन्होंने मर्यादा के साथ पत्रकारिता की और टीवी पर कभी भी चीखती हुई नजर नहीं आईं । निधि कुलपति ने एनडीटीवी को अलविदा कहते हुए कहा कि मेरे साथ इतना ही एनडीटीवी पर खबरों का सिलसिला चलता रहेगा ।

निधि कुलपति ने देश की राष्ट्रपति समेत देश के बड़े-बड़े दिग्गजों के साक्षात्कार किए हैं । सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर उनकी पकड़ और कार्यक्रम दशकों तक सराहे जाते रहे हैं ।

See also  आजसू के मिलन समारोह में चंपाई सरकार पर सुदेश महतो का तंज, सरकार की उम्र 6 माह की और आश्वासन दे रहे है 6 साल का
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now